कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना के बोंगा थाना स्थित बनगांव इलाके में भारत और बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ (BSF) की 107वीं बटालियन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए करीब एक करोड़ 43 लाख रुपये कीमत वाले सोने के 23 बिस्किट (Smuggled Gold) बरामद किए हैं।
बॉर्डर पार करना चाहता था तस्कर
जानकारी के मुताबिक सीमा पर तैनात जवानों को सुचना मिली थी कि कुछ तस्कर बांग्लादेश से भारत में तस्करी के सोने की एक खेप लाने की फिराक मे हैं। इसके तहत बीएसएफ जवान पहले से ही सीमा पर मुस्तैद हो गए। तभी उन्होंने देखा की एक व्यक्ति अपने हांथों में एक पैकेट लेकर बांग्लादेश से भारत की सीमा मे घुसने की कोशिश कर रहा है।
सोने के 23 बिस्किट बरामद
जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तस्कर पैकेट को भारत की सीमा में फेंककर फरार हो गया। बीएसएफ के जवानों ने जब इस बैग की तलाशी ली को एक पैकेट मिला। इसमे सोने के 23 बिस्किट थे, जिनकी कीमत एक करोड़ 43 लाख 57 हजार रुपए आंकी गई है।
6 मार्च को पकड़ा था ढाई करोड़ का सोना
उधर बीएसएफ ने जब्त किए सोने के बिस्किट को आगे की कारवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है। बता दें कि इससे पहले 6 मार्च को बीएसएफ की कल्याणी चौकी की 158वीं बटालियन ने भारत और बांग्लादेश सीमा से सोने के 40 बिस्किट बरामद किए थे, जिसकी कीमत 2 करोड़ 64 लाख रुपए बताई गई थी।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines