Brij Bhushan Singh Wrestler Harassment Case : महिला पहलवान यौन शोषण मामले में गोंडा से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है। बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को इस मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पेश हुए। मामले की अगली सुनवाई अब 23 सितंबर को होगी।
महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में कोर्ट में आरोप तय करने पर बहस हुई। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने कोर्ट से कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को निगरानी समिति ने आरोपों से अभी बरी नहीं किया है।
साथ ही दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट से कहा कि महिला के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या उसकी गरिमा का हनन करने के उद्देश्य से की गई कोई भी हरकत IPC की धारा 354 के तहत ही आती है।
उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 15 जून, 2023 को आईपीसी की धारा 354, 354A, 354D और 506 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। ऐसे मामलों तीन साल की सजा का प्रावधान है।
आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत देख के कई नामचीन पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। खिलाड़ियों की मांग पर सरकार ने निगरानी समिति का गठन कर मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करना आश्वासन दिया था। इसके बाद पहलवानों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines