Live Updates
'BJP के पास कोई मुद्दा नहीं है', बजट पर बोले डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हैदराबाद में कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह सबसे बेहतरीन बजट में से एक है। हम सभी वर्गों का ख्याल रख रहे हैं। हमने जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया है। भाजपा दूसरे राज्यों में भी हमारा अनुसरण कर रही है। आज दिल्ली सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' को मंजूरी दी है। हम उनके लिए एक मॉडल हैं।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो सट्टा रैकेट का किया भंडाफोड़
दिल्ली क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दो सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सबसे पहले हमें सूचना मिली थी कि द्वारका सेक्टर 23 में कुछ लोग सट्टा रैकेट चला रहे हैं। हमने छापा मारा और दो लोगों को गिरफ्तार किया। हम आगे की जांच कर रहे हैं। बाद में हमने सट्टा रैकेट चलाने के आरोप में करमपुर इलाके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया। हमने ऐसे खाते बरामद किए हैं, जिनमें सट्टे का पैसा रखा जाता था। अभी तक की जांच के मुताबिक, इन लोगों को मोबाइल फोन के जरिए सट्टे का रेट पता चलता है। आगे की जांच जारी है।
दो दिवसीय दौरे मॉरीशस जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस दौरे पर रहेंगे। विदेश सचिव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 12 मार्च को मॉरीशस के नेशनल डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे। हिंद महासागर क्षेत्र में मॉरीशस भारत का एक अहम पार्टनर है।
'हमें कीचड़ में नहीं जाना है', राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर तंज
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि सबलोग एकजुट होकर 2025 में हमारी सरकार बनाएं और हमने जो भी वादें, घोषणा कर रहे हैं, उनको हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर उन्होंने कहा कि हमें कीचड़ में नहीं जाना है।
लाडली बहनों के साथ है डबल इंजन की सरकार, महिला दिवस पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सभी लाडली बहनों को सक्षम बनाना, आत्मनिर्भर बनाना, उनको आत्मसम्मान देना, यह हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। डबल इंजन की सरकार लाडली बहनों के साथ है।
पटना में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
बिहार के पटना में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहा है, जबकि 2 पुलिस वाहनों को पूरी तरह से शराब माफियाओं के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
प्रताप सिंह बाजवा का पंजाब सरकार पर कटाक्ष
पंजाब विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजिशन प्रताप सिंह बाजवा ने महिलाओं को लेकर पंजाब सरकार पर हमला करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले Aam Aadmi Party ने पंजाब की 18 साल से ऊपर की लड़कियों और महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन दुर्भाग्य से सरकार के 3 साल बाद भी उन्होंने यह वादा पूरा नहीं किया। मैं AAP Punjab सरकार से अनुरोध करता हूं कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह वादा पूरा करें और पंजाब की महिलाओं का 3 साल का बकाया जारी करें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं...
फ्री सिलेंडर को लेकर दिल्ली में होगी घोषणा
फ्री सिलेंडर को लेकर दिल्ली सरकार कल बड़ी घोषणा करेगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि वह होली और दिवाली पर लोगों को फ्री सिलेंडर देगी। इसलिए होली के मौके पर भाजपा कल 9 मार्च को समुदाय भवन परमानी चौक सेक्टर 7 रोहिणी में इस बारे में घोषणा कर सकती है। यह लाभ उज्ज्वल योजना के तहत गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। दिल्ली में तकरीबन 2.59 लाख उज्ज्वल गैस कनेक्शन हैं।
पंजाब के प्रिंसिपलों का 7वां बैच जाएगा सिंगापुर
पंजाब की भगवंत मान सरकार स्कूल प्रिंसिपलों के 7वें बैच को सिंगापुर भेजेगी। सरकार द्वारा 7वें बैच के 36 प्रिंसिपलों को सिंगापुर भेजा जाएगा और यह बैच 9-15 मार्च 2025 के बीच सिंगापुर जाएगा। अब तक 6 बैचों में 198 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भेजा जा चुका है। 152 हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए 3 बैचों में भेजा गया था, क्योंकि मान सरकार का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है।
गुजरात के वलसाड में भयंकर अग्निकांड
गुजरात के वलसाड जिले के वापी क्षेत्र में भीषण आग लगने से 15 से अधिक स्क्रैप के गोदाम जलकर राख हो गए, जिस पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मिलकर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी रमन परमार ने बताया कि हमें रात करीब 3:20 बजे आग लगने की सूचना मिली, लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुके थे। यह प्लास्टिक और कबाड़ के गोदाम थे। करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।
PM मोदी 11-12 मार्च को जाएंगे मॉरिशस
पीएम मोदी 11-12 मार्च को मॉरिशस जाएंगे और नेशनल डे इवेंट में शामिल होंगे। यह उनका राजकीय दौर रहेगा। 12 मार्च को वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन
गुजरात दौरे के दूसरे दिन लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी अहमदाबाद के राजपथ क्लब के पास आए हुए जेड ए हॉल में गुजरात कांग्रेस के हर जिले और तहसील से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे राहुल गांधी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
आज लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं और वे आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेंगे और लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। वे 5 लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे।
अमेरिका FIFA वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेगा
संयुक्त राज्य अमेरिका फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी करेगा, जो देश की 250वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाता है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने घोषणा की है कि अमेरिका इस गर्मी में फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और टीमों का स्वागत करने के लिए 11 शहर और 12 स्टेडियम एक साथ आएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी वहीं मौजूद थे। ट्रंप को FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से उनके नाम की आधिकारिक गेंद भी मिली। इसके बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस टास्क फोर्स की स्थापना के लिए आदेश साइन किया।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेगा और राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस टास्क फोर्स की स्थापना के लिए आदेश साइन कर दिए हैं। क्रिकेटर शुभमन गिल को ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नॉमिनेट किया गया है।
राष्ट्रपति पुतिन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बड़ी बात बोल गए कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन की तुलना में रूस से निपटना आसान है। डेनमार्क में अब लोगों के घर डाक से चिट्ठी नहीं आएगी, क्योंकि 400 साल पुरानी सेवा बंद होने जा रही है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
22 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines