Bonfire In Sampark Kranti Express : देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए युवकों ने चलती ट्रेन में ही अलाव जला दिया, जिससे यात्रियों और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने कोच से उठता धुआं को देखकर ट्रेन रोक दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद साल 1980 में बनी फिल्म द बर्निंग ट्रेन की याद आ गई है। आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के जनरल डिब्बे की है। यह ट्रेन असम के सिलचर से नई दिल्ली जा रही थी। सर्दी से बचने के लिए दो युवक एक्सप्रेस के जनरल कोच के अंदर ही उपले जलाकर हाथ सेंकने लगे। यूपी के अलीगढ़ के पास डिब्बे से धुआं उठता देख आरपीएफ के जवानों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। पुलिस जनरल कोच के अंदर घुसे और पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Sukkur Train Accident
हजारों यात्रियों की जान को जोखिम में डाला
फरीदाबाद के रहने वाले चंदन कुमार और देवेंद्र सिंह ने चलती ट्रेन में उपले से आग जलाने की घटना को अंजाम दिया। 20 साल के दोनों आरोपियों ने संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों की जान को जोखिम में डाल दिया। गिरफ्तार होने के बाद दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि डब्बे के अंदर ठंड काफी ज्यादा थी। हम लोगों का मकसद ट्रेन में आग लगाना नहीं था, बल्कि हमने सिर्फ सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाया था।
पुलिस ने कई यात्रियों को भी हिरासत में लिया था
अलीगढ़ आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राजीव शर्मा ने बताया कि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि ये लोग कैसे उपले लेकर ट्रेन के अंदर आ गए थे, जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास ज्वलनशील चीजें नहीं बेची जाती हैं। जांच के बाद पता चला है कि ये आरोपी अपने साथ ही उपले लेकर ले आए थे। इस मामले में पुलिस ने कई यात्रियों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines