Bombay High Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रगान के अपमान करने के मामले में उनके खिलाफ दाखिल शिकायत को रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया।
दरअसल, यह पूरा मामला दिसंबर 2021 का है। भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता ने ममता बनर्जी के खिलाफ निचली अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी। गुप्ता ने ममता बनर्जी को प्रिवेंशन ऑफ इन्सल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971 के तहत राष्ट्रगान के अपमान आरोपी बताया था।
राष्ट्रगान शुरू होने पर बैठे रहने का आरोप
भाजपा नेता ने दावा किया था कि ममता बनर्जी ने मुंबई यात्रा के दौरान यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम में राष्ट्रगान का अपमान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान शुरू होने पर ममता बनर्जी खड़े होने के बजाय बैठी रही थीं। अंत में ममता बनर्जी खड़ी हुईं और दो पंक्तियां गाने के बाद वहां से चली गई थीं।
मजिस्ट्रेट ने जारी किया था समन
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने ममता बनर्जी को समन जारी किया था। इस समन के खिलाफ ममता बनर्जी ने जनवरी 2023 में स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट का रुख किया। जिस पर कोर्ट मजस्ट्रेट से शिकायत पर नए सिरे से विचार करने को कहा था।
हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
जब ममता बनर्जी को राहत नहीं मिली तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसमें उन्होंने कहा कि स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट को मामले पर दोबारा विचार करने की जगह शिकायत हमेशा के लिए रद्द कर देनी चाहिए।
लेकिन जस्टिस अमित बोरकर की बेंच ने सेशन कोर्ट के जनवरी 2023 के आदेश को चुनौती देने वाली बनर्जी की याचिका को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय है या फिर क्षेत्रीय? जानें मुख्य चुनाव आयुक्त का जवाब
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines