है प्रीत जहां की रीत सदा… जब जीरो दिया मेरे भारत ने… हाय हाय ये मजबूरी, जिंदगी की सच्चाई को फिल्मों और गीतों में पिरोने वाले नायक मनोज कुमार नहीं रहे। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पाकिस्तान के एबटाबाद में भारत कुमार के नाम से फेमस मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था और उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। वो हिंदी फिल्म जगत के ऐसे एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे, जिन्होंने देशभक्ति से जुड़ी कई फिल्मों में काम किया। उनके जीवन और करियर से जुड़ी कई अनकही बातें हैं, जो उनके संघर्ष, प्रेरणा और व्यक्तित्व को उजागर करती हैं।
यह भी पढ़ें : अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
शहीद और भगत सिंह से प्रेरणा
मनोज कुमार क्रांतिकारी भगत सिंह से बेहद प्रभावित थे। 1965 में फिल्म ‘शहीद’ में भगत सिंह का किरदार निभाने के बाद उनकी देशभक्त अभिनेता की छवि बन गई। इस फिल्म को देखकर भगत सिंह की मां ने कहा था कि तू तो बिल्कुल मेरे बेटे जैसा दिखता है। उनकी इस बात से वे भावुक हो गए थे। यह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान था।
बंटवारे का दर्द और रिफ्यूजी कैंप का अनुभव
मनोज कुमार ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दुखद दौर देखा। 10 साल की उम्र में उनका परिवार पाकिस्तान से दिल्ली आ गया था। इस दौरान वे किंग्सवे रिफ्यूजी कैंप में रहे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां और छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में कोई मदद नहीं मिली थी। गुस्से में उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों को पीटा था, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें हिंसा न करने की कसम दिलाई। इस घटना ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला।
पुलिस की लाठियां और गुस्सैल स्वभाव
बंटवारे के बाद के हालात ने मनोज कुमार को गुस्सैल बना दिया था। एक बार गुस्से में कुछ करने के चक्कर में उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी थीं। हालांकि, पिता की कसम के बाद उन्होंने अपने गुस्से पर काबू पाया और कभी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया।
नाम बदलने की कहानी
बचपन से ही मनोज कुमार दिलीप कुमार और अशोक कुमार के प्रशंसक थे। इन अभिनेताओं से प्रेरित होकर उन्होंने अपना नाम हरिकृष्ण से बदलकर मनोज कुमार रख लिया। फिल्मों में आने के बाद उनकी देशभक्ति वाली छवि ने उन्हें ‘भारत कुमार’ का तमगा दिलाया।
फिल्मी करियर की शुरुआत भिखारी बनकर
मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी, जिसमें उन्होंने 80 साल के भिखारी का किरदार निभाया था। यह उनका पहला कदम था, जो बाद में उन्हें स्टारडम तक ले गया। उनकी पहली मुख्य भूमिका 1960 में ‘कांच की गुड़िया’ में मिली।
लाल बहादुर शास्त्री और उपकार की कहानी
शहीद देखने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से मुलाकात की और अपने नारे ‘जय जवान जय किसान’ पर फिल्म बनाने का सुझाव दिया। मनोज ने इस प्रेरणा को गंभीरता से लिया और दिल्ली से मुंबई की ट्रेन यात्रा के दौरान ‘उपकार’ की कहानी लिख डाली। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें कई पुरस्कार मिले।
इमरजेंसी का विरोध और फिल्म पर बैन
मनोज कुमार ने इमरजेंसी के दौरान सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में सामाजिक मुद्दों को उठाने के कारण इसे कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह उनके निडर व्यक्तित्व को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो फिल्म, जिसमें असली भिखारी ने किया काम, एक्टिंग देख चौंक गए थे लोग
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
19 mins agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
35 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines