Actor Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन यानी दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार का निधन हो गया। धर्मेंद्र सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि राजनीति के भी दिग्गज थे। हालांकि उनका राजनीतिक सफर काफी छोटा रहा लेकिन यादगार रहा। पहली और आखिरी बार धर्मेंद्र ने बीकानेर सीट से सासंद का चुनाव लड़ा और 60 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से सांसद बने थे। बीजेपी ने साल 2004 में राजस्थान के बीकानेर से धर्मेंद्र को टिकट दिया था।
बात साल 2004 की है। एक्टर धर्मेंद्र ने राजनीति में एंट्री ली। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी ने आम चुनाव में धर्मेंद्र को राजस्थान के बीकानेर से टिकट दी थी। धर्मेंद्र ने पहली बार चुनाव लड़ा और 60 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता। धर्मेंद्र ने कांग्रसे के प्रत्याशी रामेश्वर लाल डूडी को हराया था। इस चुनाव में धर्मेंद्र के पूरे परिवार ने प्रचार किया था।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Family Tree: दो शादियां, 6 बच्चे और सितारों से भरा बड़ा परिवार, ये है धर्मेंद्र की फैमिली
चुनाव जीतने के बाद धर्मेंद्र को राजनीति माहौल कुछ रास नहीं आया। उस दौर में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। विपक्ष में थे, इसीलिए धर्मेंद्र की मुश्किलें बढ़ने लगीं। चुनाव जीतने के बाद भी धर्मेंद्र ज्यादातर वक्त मुंबई में बिताते थे। इस वजह से लोकसभा क्षेत्र में लोग भी धर्मेंद्र से नाराज रहने लगे। 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद धर्मेंद्र ने राजनीति को अलविदा कहने का फैसला ले लिया।कई इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा था कि राजनीति उनके लिए ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि बीकानेर की जनता के लिए उन्होंने कई काम किए लेकिन क्रेडिट कोई और ले गया।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Net Worth: अपनी पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र? जानिए हीमैन की नेटवर्थ
इसके अलावा धर्मेंद्र के परिवार में उनका बेटा सनी देओल और पत्नी हेमा मालिनी भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। सनी देओल ने बीजेपी के टिकट से गुरदासपुर सीट से चुनाव जीता था। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अभी भी पॉलिटिक्स में बेहद सक्रिय हैं और मथुरा से सांसद हैं।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
48 mins agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines