Tamil Nadu News: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्रियों में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा विरुधुनगर जिले में हुआ है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्रियों में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जान गंवाने वाले लोग दिवाली की वजह से ओवरटाइम कर रहे थे।
धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया
वहीं धमाके के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे और बचाव अभियान में जुट गए। बता दें कि बीते 9 अक्टूबर को भी राज्य के अरियलूर में धमाका हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। मौके पर बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखने तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है।
दिवाली के मौके पर इस तरह ही खबरें लगातार सामने आ रही
वहीं दिवाली नजदीक आते ही जिस तरह से पटाखों से होने वाली मौतों की खबरें आ रही हैं, वह निश्चित तौर पर चिंताजनक है। उत्तर भारत के राज्यों से भी पटाखों से होने वाले हादसों की खबरें आ रही हैं। सवाल है कि समय रहते ऐसे उपाय क्यों नहीं किए जाते कि ऐसे हादसों को कम किया जा सके। फैक्ट्रियों में अप्रशिक्षित लोगों का होना, नियमों को ताक पर रखकर काम करना, सुरक्षा के उपायों की कमी आदि इसके कारण हैं, जिससे निर्दोष लोग अकाल काल के गाल में समा जाते हैं। हर साल देशभर में पटाखों से मौतें होती हैं, लेकिन सरकारें और स्थानीय प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है।
संबंधित खबरें
विदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
1 hr ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
2 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoLIVE: यूपी में मेले में चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
9 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
9 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines