कुमार गौरव, नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई के दुरुपयोग वाले विपक्षी पार्टियों के आरोपों का भाजपा देशभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देगी। बता दें कि हाल ही में 8 पार्टियों के 9 नेताओं ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर ED-CBI के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
अब भाजपा की ओर से कहा गया है कि जिन राज्यों के नेताओं ने विपक्षी एकता दिखाते हुए पत्र लिखकर केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, उन सभी राज्यों में बीजेपी गुरुवार और शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ‘विपक्ष का डर’ बताएगी।
इन पार्टियों के नेताओं ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी
पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वालों में BRS पार्टी के चंद्रशेखर राव, TMC चीफ ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना उद्धव गुट के उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल थे। इन नेताओं ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
और पढ़िए – Viral Video: बिंदी नहीं लगाने पर भाजपा के सांसद ने महिला को लगाई फटकार, कहा- तुम्हें ज्ञान नहीं है?
विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने लगातार सत्ता पक्ष यानी बीजेपी पर ये आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ पार्टी, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी पार्टियों को दबाने के लिए कर रही है। विपक्ष ने ये भी आरोप लगाया था कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाला होता है, वहां पहले ही सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां सक्रिय होकर विपक्षी दल के नेताओं और उनके सहयोगियों पर एक्शन शुरू कर देती है।
भाजपा का प्लान- राजनीतिक तौर पर देंगे जवाब
बीजेपी ने तय किया है कि इन सभी आरोपों का जवाब राजनीतिक तौर पर दिया जायेगा। विपक्षी नेता जिस राज्य से आते हैं, उसी राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस कान्फ्रेस कर विपक्ष के भ्रष्टाचार का चिट्ठा भी खोलेंगे और सवाल भी उठायेंगे कि अगर किसी ने करप्शन नहीं किया है तो डरने की जरूरत क्या है?
दिल्ली में आज प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत सांसद मनोज तिवारी ने की है। देशभर में नौ राज्यों की राजधानी में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार और शुक्रवार को होगी। पश्चिम बंगाल में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बिहार में तेजस्वी यादव के आरोप का जवाब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देंगे।
और पढ़िए – BJP On Opposition Allegation: ED-CBI के दुरुपयोग के आरोप पर BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को देगी जवाब
यूपी में अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देंगे बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के आरोप का जवाब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक देंगे। तेलंगाना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय बंदी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केरल, जम्मू कश्मीर और पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केरल के मुख्यमंत्री, फारुख अब्दुल्ला और भगवंत मान के आरोपों का जवाब देंगे। उद्धव ठाकरे और शरद पवार के आरोप का जवाब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को देंगे।
बीजेपी का मानना है कि विपक्ष के लोग जब भी सत्ता में रहे हैं करप्शन उनका आधार रहा है। मोदी सरकार किसी को भी गैर वाजिब तरीके से परेशान नहीं कर रही है। बीजेपी ने ये भी दावा किया है कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, वो ग्रुप बनाकर या समूचा विपक्ष एकजुट आकार दबाव बनाने से भी बच नहीं सकता है। करप्शन के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और इसीलिए अपराधी बचेगा नहीं, जबकि जिसका दामन साफ है उसे घबराने की जरूरत नहीं है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines