BJP TDP Alliance: दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और साथी मिल गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और तेलगू देशम पार्टी (TDP) के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। दोनों दल मिलकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव का लड़ेंगे। इस गठबंधन में पवन कल्याण की पार्टी जनसेना को भी शामिल किया है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी 6 लोकसभा और 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, टीडीपी 16 और जनसेना 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पहले भी एनडीए का हिस्सा रही है टीडीपी
बता दें कि बीजेपी दक्षिण भारत में अपने पैर जमाने की लगातार कोशिश कर रही है। यहां उसका एकमात्र गढ़ रहा कर्नाटक भी हाथ से निकल चुका है। इसलिए उसने अपने पुराने साथी रही टीडीपी से हाथ मिलाने का फैसला किया है। टीडीपी, एनडीए सरकार का भी हिस्सा रह चुकी है। हालांकि, बाद में टीडीपी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बैंक खातों पर क्यों लगी थी रोक? रविशंकर प्रसाद ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
‘अबकी बार, 400 पार’ का बीजेपी ने रखा लख्य
गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उसने ‘अबकी बार 400 पार’ का नया नारा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस नारे को कई बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने संसद में बोलते हुए दावा किया कि इस बार हम 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
बीजेपी को टीडीपी से क्यों हाथ मिला पड़ा?
गौरतलब है कि दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा की 129 सीटें हैं। अकेले आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में टीडीपी बड़ी भूमिका निभा सकती है। कुछ दिन पहले चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी। तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: खंड-खंड में बिखरा इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में कैसे रोकेगा एकजुट एनडीए का विजय रथ?
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
51 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines