Rajnath Singh News: लोकसभा चुनाव नतीजों के बीजेपी के भीतर बहुत कुछ बदल दिया है। ये यूपी बीजेपी की चल रही उठापटक को देखकर तो समझ आता ही है, लेकिन दिल्ली में चल रही गतिविधियों को देखकर भी स्पष्ट हो जाता है कि 4 जून को आए लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद समीकरण बदले हैं। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी और आरएसएस के बड़े नेताओं की हुई मीटिंग से समझा जा सकता है।
नरेंद्र मोदी के दिल्ली आने 2014 के बाद की राजनीति में पहली बार बीजेपी और आरएसएस की बड़ी बैठक राजनाथ सिंह के आवास पर हुई है। इसका साफ संकेत है कि राजनाथ सिंह की भूमिका पार्टी और संगठन में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजनाथ सिंह के आवास पर पार्टी से जुड़े मुद्दों और बांग्लादेश संकट पर नेताओं ने 5 घंटे विचार विमर्श किया है।
ये भी पढ़ेंः BJP का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? RSS-बीजेपी की बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा
हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने इस मीटिंग को रूटीन मीटिंग बताया, लेकिन राजनाथ सिंह के घर पर इस मीटिंग के आयोजन से यह बैठक खास हो जाती है। इससे यह भी पता चला है कि संघ और बीजेपी के बीच राजनाथ सिंह कड़ी बनकर उभरे हैं।
बीजेपी को चुनना है नया अध्यक्ष
बता दें कि बतौर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना है। इस कड़ी में राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक अहम हो जाती है।
बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में RSS की चलेगी
जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो चुकी है। लेकिन, बीजेपी को योग्य उम्मीदवार ढूंढ़ने में मुश्किल आ रही है। सबसे बड़ी बात कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आरएसएस ने अपने मुखपत्रों के जरिए सरकार की आलोचना में तेवर तीखे कर लिए हैं और संगठन के चुनाव में भी अपना हस्तक्षेप चाहता है। आरएसएस नेताओं के बयानों को देखें तो साफ समझ आता है कि बीजेपी और आरएसएस के बीच रस्साकशी बढ़ी है।
ये भी पढ़ेंः राम रहीम फिर जेल से बाहर, 21 दिन कहां रहेगा? जानें कब-कब मेहरबान हुई हरियाणा सरकार
आरएसएस प्रमुख ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर सरकार की आलोचना के साथ यह भी कह दिया था कि ‘प्रगति का कोई अंत नहीं है… लोग सुपरमैन बनना चाहते हैं। फिर देवता बनना चाहते हैं और फिर भगवान…’ मोहन भागवत के इस बयान को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की तीखी आलोचना के रूप में देखा गया।
राजनाथ के घर बैठक के मायने
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वास पात्र हैं। जानकार बताते हैं कि संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की बात सुनता है। अगर राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में शामिल लोगों को देखें तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले और संयुक्त सह सरकार्यवाह अरुण कुमार भी बैठक में मौजद थे। साफ है कि बीजेपी और आरएसएस के नेता चलकर राजनाथ सिंह के घर पहुंचे हैं।
यह घटनाक्रम बताता है कि 2024 चुनाव नतीजों ने पार्टी और संगठन में राजनाथ सिंह का प्रभाव बढ़ा दिया है। वह पार्टी और संगठन के बीच पुल बने हुए हैं। चुनाव नतीजों को अभी दो महीने हुए हैं। देखना होगा बीजेपी की कमान किसे मिलती है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines