BJP Question To Opposition: भाजपा ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर बड़ा आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है। भाजपा ने पूछा है कि मोहब्बत की दुकान से सनातन धर्म के खिलाफ नफरत क्यों बेची जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर ये सवाल पूछा है।
जेपी नड्डा ने पूछा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या संविधान किसी भी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने का अधिकार देता है? उन्होंने I.N.D.I.A पर वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
जेपी नड्डा ने ये भी दावा किया कि सनातन धर्म पर हमला करना कांग्रेस और विपक्षी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष दलों के गठबंधन को जवाब देना चाहिए कि सनातन धर्म के खिलाफ नफरत, मोहब्बत के दुकान से क्यों बेची जा रही है, क्या ये मेगा मॉल सिर्फ सत्ता के लिए है।
रविशंकर प्रसाद बोले- देश की संस्कृति और विरासत को रोज हो रहा अपमान
इससे पहले, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की ओर से देश की संस्कृति और विरासत का रोज अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं और सोनिया गांधी जैसी नेता इस पर चुप हैं, कई विपक्षी पार्टियां इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम विरासत के साथ-साथ विकास की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लोग सनातन धर्म का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने भी सनातन धर्म के अपमान को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ‘घमंडिया’ गठबंधन को जानकारी होनी चाहिए कि भारत पर कई सालों तक शासन के बावजूद आक्रमणकारी सनातन धर्म को नहीं मिटा सके।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
22 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
35 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines