वक्फ कानून के विरोध में रविवार को बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसे लेकर सोमवार को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवाद अब नमाजवाद में बदल चुका है। सुधांशु के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया है।
सुधांशु त्रिवेदी मुसलमान हो गए क्या?
इमरान मसूद ने कहा, ” ऐसा है सुधांशु त्रिवेदी बहुत ज्ञानी आदमी हैं और वो अंतरयामी भी हैं। इतना ज्ञानी व्यक्ति क्या बोल दे? और क्या शब्दों का जाल बुन दे? अगर कुरान पढ़ लिया तो क्या मुसलमान हो गए। कुरान में असल में क्या लिखा उन्हें मालूम है।? दरअसल इस्लाम में सबसे पहला वक्फ हमाने नबी ने किया था। वक्फ फरीजा है मुसलमान के लिए। जो मुसलमान जिस हैसियत का है उस हिसाब से वक्फ करता है।
वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहती है भाजपा
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “वे वक्फ की संपत्ति हड़पना चाहते हैं बस। इसीलिए नया कानून लेकर आए। जिस पर ये इतना बिलबिला रहे हैं। इस पर तो मैंने दो महीने पहले कहा था कि हमारी सरकार आ गई तो हम 1 घंटे में ठीक कर देंगे। जो आपने असंवैधानिक काम किया है उसे 1 घंटे में ठीक ही कर देंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। आपने जो संविधान को रौंदा है और बाबा साहेब के सपनों को आप रौंद रहे हो।”
90 प्रतिशत लोग गुलामी करे, ये आपकी मानसिकता है
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ”आपके विचारधारा के लोग समाजवाद पर बयान दे रहे हैं। आप समाजवाद को क्यों हटाना चाहते हो? क्योंकि आप समानता का दर्जा देना नहीं चाहते। आप आदिवासियों, दलितों और पिछड़े समूहों को दबाना चाहते हो। आप 10 बनाम 90 करना चाहते हैं। यानी 10 प्रतिशत लोग शासन करें और 90 प्रतिशत लोग गुलामी करे, ये आपकी मानसिकता है।”
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
54 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
56 mins agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines