Lok Sabha Speaker Election 2024 : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद अब लोकसभा के स्पीकर पद को लेकर सियासत तेज है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 240 सीट हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने पास लोकसभा अध्यक्ष का पद रखना चाहती है और घटक दलों को उपाध्यक्ष का पद ऑफर कर सकती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है।
26 जून को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
18वीं लोकसभा के लिए संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। एक दिन पहले दोपहर तक उम्मीदवार के नाम का खुलासा होगा। इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों के पास लोकसभा उपाध्यक्ष का पद होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए इंडिया महाठबंधन अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है।
यह भी पढ़ें : One Nation One Election लागू होगा या नहीं? Rajnath Singh ने किया स्कीम पर बड़ा खुलासा
एनडीए के सहयोगी दलों में मतभेद क्यों?
एनडीए की सरकार में किंगमेकर जेडीयू और टीडीपी के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद नजर आ रहा है। भाजपा चाहती है कि उसके पास ही लोकसभा अध्यक्ष का पद रहे। भाजपा के इस फैसले से नीतीश कुमार सहमत हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी चाहती है कि लोकसभा स्पीकर पद को लेकर पहले एनडीए में चर्चा हो, इसके बाद उम्मीदवार के नाम फाइनल हो।
जानें जेडीयू ने क्या कहा?
इसे लेकर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी और टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। उनकी पार्टी लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर हमेशा सत्तारूढ़ दल का होता है।
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं…’ POK पर राजनाथ सिंह के दावे पर बोले फारूक अब्दुल्ला
TDP ने क्या रखी शर्त?
टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कामारेड्डी ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल साथ बैठकर तय करेंगे कि स्पीकर के लिए उम्मीदवार कौन होगा? एक बार आम सहमति बनने के बाद उस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और फिर टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
3 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
7 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines