नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2023 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति तय के लिए 27 अगस्त से त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। नड्डा 27 अगस्त को अगरतला पहुंचेंगे।
सूत्रों के अनुसार, नड्डा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में रणनीति तय करने के लिए पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक भी कर सकते हैं।
वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अगरतला में रैली को संबोधित कर सकते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले, नड्डा COVID-19 महामारी के कारण दो बार राज्य का दौरा रद्द कर चुके हैं।
इससे पहले 8 जुलाई को मुख्यमंत्री साहा ने त्रिपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य (एमएलए) के रूप में शपथ ली थी।मुख्यमंत्री ने टाउन बारदोवाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव लड़ा और 6,104 मतों के अंतर से चुनाव जीता। राज्यसभा सांसद के रूप में इस्तीफा देने के बाद, उन्होंने 23 जून, 2022 को 8-नो टाउन बोरदोवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीट जीती। वह वर्तमान में त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
राजनीतिक उठापटक के बीच साहा ने 15 मई को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया था, जिसमें बिप्लब कुमार देब की बजाय मुख्यमंत्री के रूप में साहा का नाम आगे बढ़ाया था।
भाजपा नेताओं की त्रिपुरा इकाई माणिक साहा के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने से हैरान थी क्योंकि वह दो महीने पहले ही एकमात्र सीट से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 69 वर्षीय साहा उच्च सदन के द्विवार्षिक चुनाव में 3 अप्रैल को राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
बता दें कि साहा राज्य में पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। साहा 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में राज्य पार्टी प्रमुख बनाया गया और इस साल मार्च में राज्यसभा के लिए चुने गए। राज्य में चुनाव अगले साल मार्च में होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines