जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने घर में खुद को गोली मार ली। सूचना पर पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह घटना श्रीनगर के तुलसी बाग इलाके में यह घटना हुई। गुरेज के पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने अपने सरकारी आवास पर सुसाइड कर लिया। पूर्व एमएलए ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फकीर मोहम्मद खान की आत्महत्या की क्या वजह है? इसकी जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
1132 वोटों से हारे थे फकीर मोहम्मद खान
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरेज सीट से फकीर मोहम्मद खान को चुनावी मैदान में उतारा था। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी नजीर अहमद खान ने उन्हें 1132 वोटों से हराया। इस चुनाव में फकीर मोहम्मद खान को 7246 वोट और नजीर अहमद खान को 8378 मत मिले थे।
निर्दलीय रूप से बने थे विधायक
बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने पूर्व विधायक की मौत की पुष्टि की। 1996 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मोहम्मद खान निर्दलीय विधायक चुने गए थे। उनके बाद साल 2020 में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में फैशन शो पर क्यों मचा बवाल? CM उमर अब्दुल्ला ने दिए जांच के आदेश
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
44 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
50 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines