BJP Demands Apology From Rahul Gandhi For Panauti Statement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- ”अच्छा भला हमारे लड़के जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है।
जीतना या हारना खेल का हिस्सा
पनौती वाले बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। रविशंकर प्रसाद ने कहा- “आपको क्या हो गया है राहुल गांधी? आप देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रेरित किया। जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। राहुल गांधी को माफी मांगने की जरूरत है।”
राहुल गांधी को अतीत से सीखने की सलाह देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- “आपको अतीत से सीखने की जरूरत है। आपकी मां सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘मौत का सौदागर’ शब्द का इस्तेमाल किया था और देखें कि अब कांग्रेस कहां है।”
बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दिया बयान
राहुल गांधी ने बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बयान दिया था। राहुल ने बाड़मेर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा- “हमारे लोग अच्छा खेल रहे थे, वे विश्व कप जीत सकते थे, लेकिन ‘पनौती’ ने हमें हरवा दिया। टीवी वाले आपको यह नहीं बताएंगे, लेकिन लोग जानते हैं।” बता दें कि पीएम मोदी अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट़्रेलिया के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने गए थे।
उन्होंने टीम इंडिया की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का हाथ पकड़ा तो वहीं मोहम्मद शमी को गले लगाकर पीठ थपथपाई।
राजस्थान में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियां वरिष्ठ नेताओं के जरिए प्रचार में जान फूंक रही हैं। बता दें कि राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी, 2024 को खत्म होने वाला है। राज्य में आखिरी बार विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुए थे। राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा पनौती, ‘वे ना ही जाते तो अच्छा रहता, हम विश्व कप जीत जाते’
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
19 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines