Assembly elections 2023 : पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 162 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने आज यानी सोमवार को राजस्थान के 41, मध्य प्रदेश के 57 और छत्तीसगढ़ के 64 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आज राजस्थान की यह पहली, मध्य प्रदेश की चौथी और छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट जारी हुई है।
राजस्थान में अब तक 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट
बीजेपी ने राजस्थान में अभी तक 7 सांसदों को टिकट दिया है। नरेंद्र कुमार मंडावा सीट से, किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर से, बाबा बालकनाथ को तिजारा से, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं दिया कुमारी को विद्याधर नगर से और देवजी पटेल को सांचौर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक बीजेपी ने 3 सांसदों को मैदान में उतारा
वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। यहां सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से, गोमती साय पत्थलगांव सीट से और बिलासपुर से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों समेत सात सांसद मैदान में
बीजेपी ने एमपी में इस बार तीन केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारा है। इनमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम सीट से लड़ेंगे। सीधी से सासंद रीती पाठक को सीधी, और सतना सांसद गणेश सिंह को बीजेपी ने सतना से ही टिकट दिया है। होशंगाबाद से सांसद उदय प्रताप सिंह को पार्टी गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर HC में सुनवाई
14 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
33 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
3 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
4 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines