Bisrakh Village Never Celebrated Dussehra: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले बिसरख गांव एक अनोखी परंपरा का पालन करता है। जहां पूरा देश दशहरे पर रावण का पुतला जलाकर आधर्म पर धर्म की जीत का जश्न मनाते हैं। वहीं, इस गांव में दानव राज रावण का पुतला नहीं जलाया जाता और न ही दशहरा नहीं मनाया जाता है।
रावण के पिता के नाम पर गांव का नाम
नई दिल्ली से लगभग 33 किमी पूर्व में मौजूद बिसरख गांव में लोग राम की नहीं बल्कि रावण पूजा करते है। बिसरख के रहने वालों का कहना है कि रावण उनके पूर्वज है, तो दशहरा पर वो अपने पूर्वज का पुतला कैसे जला सकते हैं? यह पूरी तरह से अशोभनीय है। यहां के लोगों का कहना है कि इस गांव का नाम रावण के पिता और एक प्रसिद्ध ऋषि विश्रवास के नाम पर है।
यह भी पढ़ें: मैं हमेशा फिल्मों से घिरा रहता हूं…खुद को नदी मानता हूं…काम एंजॉय करना चाहिए: रवि तेजा
रावण के प्रकोप का डर
इसके अलावा गांव के लोगों का ये भी मानना है कि अगर उन्होनें दशहरे पर रावण का पुतला जलाया तो उन पर रावण और शिव का क्रोध भड़क जाएगा। क्योंकि रावण भगवान शिव का परम भक्त था। इतना ही नहीं गांव के बीचों- बीच भगवान शिव का एक मंदिर भी है, मंदिर का नाम बिसरख रावण मंदिर है।
गांव के बीचों- बीच बिसरख रावण मंदिर
बिसरख रावण मंदिर को लेकर ग्रामीणों का मानना है कि रावण और उसके पूर्वजों ने इस मंदिर में परंपरा के अनुसार पूजा की थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में जिस शिवलिंग की पूजा की जाती है, उसकी स्थापना रावण के दादा पुलस्त्य ने की थी। स्थापना के बाद से उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी ने इस शिवलिंग की पूजा की थी। पुलस्त्य के बाद उनके बेटे विश्वासवा ने की और विश्वासवा के बाद रावण और कुंभकरण ने इस मंदिर में शिव की पूजा की। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि रावण ने इसी मंदिर में वर्षों की पूजा करने के बाद चमत्कारी शक्तियां प्राप्त कीं।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 mins agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
22 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
2 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
3 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
3 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
3 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
11 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines