Bihar north east express derail: बिहार के बक्सर में रेल हादसे के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डीरेल होने के कारण ट्रेन की 21 बोगियां पलट गईं। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसे के बाद तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। 20 से अधिक लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। वहीं, रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर फोन कर परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
हादसे के बाद असम के सीएम एचबी सरमा ने ट्वीट किया कि उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली। आनंद विहार से कामाख्या जा रही ट्रेन हादसाग्रस्त हुई है। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। अफसरों और एजेंसियों के संपर्क में हैं। बाकी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है। 2 एसी कोच भी डीरेल हुए हैं। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर लोगों को संभालने में जुटे हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बताया कि वे हादसे पर नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डीएम और डॉक्टरों से उनकी बात हुई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगाने के अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें-दिल्ली की हवा में दम घोंटता ‘जहर’, 12 इलाकों में AQI 200 पार, आने वाले 6 दिन बेहद खतरनाक
हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना और घायलों का इलाज करना है। बक्सर के एसपी मनीष कुमार भी मौके पर डटे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में रेफर किया गया है। जो लोग मारे गए हैं, उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। सभी डिब्बों में सर्च अभियान चल रहा है। रेलवे ने भी हादसे के बाबत सूचना जारी की है। बताया गया है कि आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से गुजारा
इस ट्रेन के कुछ डिब्बे रात 9.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास डीरेल हो गए। जिसके कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। बनारस से पटना आने वाली 15125/15126 जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। 12948 पटना अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का रूट चेंज है।
वहीं, 12487 जोगबनी आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दूसरे रास्ते से जाएगी। हाजीपुर से छपरा, बनारस से प्रयागराज के रास्ते इनको निकाला जाएगा। वहीं, रेलवे की ओर से 22 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
हादसे के बाद पटना जंक्शन पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां लगातार फोन कर लोग हादसे की जानकारी ले रहे हैं। आरा दानापुर और बरौनी के कंट्रोल रूम में भी लगातार लोग अपने परिजनों की जानकारी ले रहे हैं। न्यूज 24 को पटना जंक्शन का कंट्रोल रूम संभाल रहे अधिकारी प्रदीप ने कहा कि 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। हादसे के बाद लोगों को परिजनों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- पीएनबीई-9771449971
- डीएनआर-8905697493
- एआरए-8306182542
- सीओएमएल सीएनएल-7759070004
- कमर्शियल कंट्रोल-7759070004
- आरा हेल्पलाइन-8306182542
- पटना हेल्पलाइन-9771449971
- दानापुर हेल्पलाइन-8905697493
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
11 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
12 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
13 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines