हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत के पास दुनिया का सैटेलाइट लॉन्च पैड बनने का मौका, भारती मित्तल बोले- हर हफ्ते एक रॉकेट लॉन्च हो

विज्ञापन

Bharat Should Aim For One Rocket Launch a Week: Sunil Bharati Mittal: देश की प्रतिष्ठित टेलीकॉम कंपनी भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने भारत की अंतरिक्ष में उड़ान को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत के पास एक बेहतरीन मौका है। भारत अपने साथ दूसरे देशों के भी उपग्रह प्रक्षेपण कर सकता है।

देश को मिली नई पहचान

जानकारी के मुताबिक, सुनील भारती मित्तल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बात कही है। उन्होंने कहा है कि भारत के पास दुनिया का उपग्रह प्रक्षेपण स्थल बनने का मौका है। मित्तल ने कहा कि भारत को हर सप्ताह एक रॉकेट लॉन्च करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इससे देश को एक नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः G-20 के पहले दिन दुनिया में बजा भारत का डंका, जानें शिखर सम्मेलन की 5 बड़ी बातें

भारत की ये है खूबी

देश के सफल चंद्रयान-3 मिशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ये सिर्फ भारत की खूबसूरती है कि बहुत कम लागत पर उच्च तकनीक और विश्व स्तरीय चीजें तैयार करता है। इसी दौरान भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने दुनिया के पसंदीदा उपग्रह प्रक्षेपण गंतव्य के रूप में भारत की वकालत की।

भारत दुनिया का उपग्रह प्रक्षेपण नेतृत्व कर सकता है

उन्होंने तर्क दिया कि यूक्रेन से युद्ध के कारण रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस प्रक्षेपण के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में भारत के पास एक बेहतर मौका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से बाहर भारत उपग्रह प्रक्षेपण का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने भारत से लॉन्चों की संख्या को बढ़ाने की भी वकालत करते हुए कहा कि हर हफ्ते एक या फिर एक साल में 52 लॉन्च की संख्या होनी चाहिए। भारती समर्थित वनवेब ने इसरो के माध्यम से दो अलग-अलग लॉन्च (अक्टूबर 2022 और मार्च 2023 में) 72 उपग्रह लॉन्च किए हैं।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें