Reason behind giving Bharat Ratna to BJP leader Lal krishna Advani: वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न दिया जा चुका है। वे भी बीजेपी के नेता थे। वायपेयी के बाद यह सम्मान पाने वाले आडवाणी दूसरे बीजेपी नेता हैं। पुरस्कार दिए जाने के बारे में पीएम मोदी ने खुद बताया है और इसपर खुशी जाहिर की है। हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने का ऐलान हुआ है।
आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर कई लोग हैरानी भी जता रहे हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कहा जा रहा था कि आडवाणी और उनके बीच रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। क्योंकि आडवाणी ही बीजेपी में पीएम पद के दावेदार थे। पीएम मोदी के साथ उनके संबंध जटिल ही बताए जाते हैं। यह भी कि आडवाणी ही थे जिन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी का हर मुश्किल समय में साथ और समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें-Government Job: दो लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी वाली सरकारी नौकरी, यहां जानिए पूरी डिटेल
माना जाता है कि आडवाणी ने ही मोदी को आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ने में मदद की। गुजरात दंगों के बाद आडवाणी ने ही मोदी की कुर्सी बचाई। सत्ता में आने के बाद आडवाणी को मार्गदर्शक मंडल में रखा गया। विरोधी दलों ने इसे अनुभवी भाजपा नेताओं की रिटायर्ड पीठ बताकर तंज किया था। यह भी कहा जाता है कि मोदी जैसे-जैसे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने लगे, आडवाणी नाखुश और असहज होने लगे।
अयोध्या आंदोलन में भूमिका
इंडियन एक्सप्रेस में दीप्तिमान तिवारी द्वारा लिखे एक लेख में बताया गया है कि आडवाणी के लिए भारत रत्न की घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के ठीक बाद हुई है। आडवाणी को अयोध्या आंदोलन का एक प्रमुख वास्तुकार माना जाता है जिसने भाजपा को केंद्र की सत्ता मिली। इस समय आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने से आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के मंदिर के दावे में इजाफा होने की संभावना है।
लालकृष्ण आडवाणी की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रथयात्रा को लेकर हुई। यात्रा के दौरान ही उन्होंने कहा था कि ‘सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे’। उन्हें बिहार के समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीतिमंडल बनाम कमंडल की हो गई। आज के समय के कई बड़े नेताओं का पॉलिटिकल करियर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।
कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने ही बीजेपी को सत्ता की पार्टी बनाया। उनका जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को हुआ था। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री बने थे। देश विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आ गया और यहीं बस गया। उनकी पत्नी का नाम कमला आडवाणी है। आडवाणी का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी है।
ये भी पढ़ें-क्या है Paytm पर आरबीआई के एक्शन की असली वजह, ये बड़ा कदम उठा सकता है रिजर्व बैंक
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
44 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
50 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines