Umang Singhar on Bharat Ratna: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर सवाल उठाए =हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना देश के सर्वोच्च सम्मान का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी तक नहीं समझ सका कि आखिर आडवाणी जी ने ऐसा कौन सा काम किया है कि उन्हें भारत रत्न देने का फैसला किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह देश भूला नहीं है कि देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में आडवाणी जी की बड़ी भूमिका रही है।
शिवराज सिंह चौहान से मांगा था उनका सरकारी आवास
जानकारी के अनुसार उमंग सिंघार गंधवानी विधानसभा से विधायक हैं। उन्हें दिसंबर 2023 में मध्यप्रदेश का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। साल 2018 में उमंग सिंघार कांग्रेस की सरकार में वन मंत्री थे। उमंग सिंघार अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले जनवरी को उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज चौहान को आवंटित सरकारी आवास उन्हें देने की मांग की थी। उनका कहना था कि उस आवास में पूर्व में कभी उनकी बुआ और उपमुख्यमंत्री जमुना देवी रहती थीं, जिसके चलते उनका उससे लगाव है।
बीजेपी पर श्रेय लेने का आरोप लगया था
इसके अलावा उमंग सिंघार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ विवाद के चलते भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर पार्टी को कमजोर करने के आरोप लगाए थे। वहीं, हाल ही में नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर कांग्रेस के किए हुए कामों का श्रेय लेने का आरोप लगाया था। दरअसल, बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया था। नेता प्रतिपक्ष कहा कहना था कि यह पूरी योजना कांग्रेस सरकार के समय की है। लेकिन अब बीजेपी के सीएम इसका श्रेय ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
36 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines