Benglauru Cubbon Park Forest Bathing Experience: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित कब्बन पार्क में टहलने के लिए लोगों को 1500 रुपए देने पड़ रहे हैं। लोगों ने इस मामले का सोशल मीडिया पर जिक्र किया है। बेंगलुरु की कंपनी ट्रोव एक्सपीरियंस ने अपनी वेबसाइट पर ‘फाॅरेस्ट बाथिंग एक्सपीरिएंस’ नामक कैंपेन शुरू किया है। इसका विज्ञापन सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। कंपनी ने अपने विज्ञापन में लिखा है कि वनों में हीलिंग पावर होती है।
विज्ञापन में फाॅरेस्ट बाथिंग की टिकट 1500 रुपए बुक कराए जाने का जिक्र है। ऐसे में कंपनी का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह केे कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे फर्जी भी बता रहे हैं।
कंपनी का इवेंट वाला विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल
कंपनी पर वेबसाइट पर बताया गया है कि फाॅरेस्ट बाथिंग एक्सपीरिएंस में पेड़ों को गले लगाने जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं। वायरल विज्ञापन के अनुसार 28 अप्रैल को इसे लेकर एक इवेंट होने वाला है। इसके टिकट भी बिक रहे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर से इसे घोटाला करार दिया है। वहीं कंपनी ने इस एक्सपीरिएंस के बारे में लिखा है कि शहर में हमारा जीवन काफी तनावपूर्ण हो सकता है। प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने के लिए एक समर्पित समय और स्थान ढूंढना और शोर शराबे से मुक्त होना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
जापानी परंपरा का काॅन्सेप्ट है फाॅरेस्ट बाथिंग
बता दें कि फाॅरेस्ट बाथिंग का यह काॅन्सेप्ट जापानी परंपरा ‘शिनरिन योकू’ है। इसके अनुसार लोग भाग-दौड़ भरे जीवन से अलग दुनिया में जीते हैं और प्रकृति के साथ टाइम स्पेंड कर खुद को ताजा महसुस करवाते हैं। ऐसे में इसे लेकर कुछ यूजर्स ने ध्यान दिलाया कि बेंगलुरु का कब्बन पार्क जंगल नहीं है इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि कब्बन पार्क में पेड़ों को छूना फ्री है।
संबंधित खबरें
वेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
36 mins agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
48 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
1 hr agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
2 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
2 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
3 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
4 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines