हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bengaluru Volvo Car Accident: 'नीली' कार के चलते हुआ हादसा, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Bengaluru Volvo Car Accident: पुलिस के अनुसार नीले रंग की कार की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bengaluru Volvo Car Accident

Bengaluru Volvo Car Accident: बेंगलुरु में वोल्वो कार और एल्युमीनियम से भरे कंटेनर के बीच हादसा एक ‘नीली’ कार के चलते हुआ है। अभी तक की पुलिस जांच में इस हादसे के कारणों के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में पता चला है कि कंटेनर के आगे एक नीली रंग की कार चल रही थी।

हाईवे से बाहर निकलना चाहता था नीली कार ड्राइवर 

हादसे से चंद सेकंड पहले तेज रफ्तार में चल रही इस कार के ड्राइवर ने अचानक अपनी स्पीड कम कर ली। अनुमान है कि वह किसी रेस्टोरेंट या किसी पेट्रोल पंप तलाश रहा था। सड़क हादसों की जांच में जुटी जिला पुलिस अधिकारियों की टीम के अनुसार नीली कार के गति कम करने पर उसके बिलकुल पीछे चल रहा कंटेनर चालक घबरा गया।

गांव वालों ने घायलों को निकालने का किया प्रयास

उसने तुरंत ब्रेक लगाई, कंटेनर अनियंत्रित हुआ और वह उसे कंट्रोल में रखने की बजाए डिवाइडर की तरफ जा मुड़ा। इतना ही नहीं डिवाइडर पार करते हुए वह विपरित दिशा में आ रही सीईओ चंद्रम येगापागोल की वोल्वो कार के ऊपर चढ़ गया। बता दें इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। उस समय वहां से गुजर रहे लोगों और आसपास गांव के लोगों ने कार को कंटेनर के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

नीली कार की तलाश में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, तीन क्रेन और बचाव दल ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार इस वोल्वो कार में एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत अन्य सुरक्षा फीचर्स थे लेकिन अचानक हुए इस हादसे के कारण यात्रियों की जान नहीं बच सकी। पुलिस नीली कार की तलाश में घटनास्थल के असपास कैमरे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें