Bengaluru: बेंगलुरु में दिसंबर से अब तक तीन महिलाएं ड्रम में मरी मिलीं। ताजा मामला बीते सोमवार का है। दावा किया जा रहा है कि शहर में कोई सीरियल किलर घूम रहा है। चूंकि कर्नाटक में जल्द चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
फिलहाल पुलिस ने बीते सोमवार को हुई हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके पति के भाई ने की थी।
पति के भाई ने किया था कत्ल, महीने भर बाद फेंका शव
दरअसल, बीते सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच बेंगलुरू के बैयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट के पास रखे ड्रम में एक महिला की लाश मिली थी। लाश के ऊपर कपड़े भरे हुए थे और ऊपर से ढक्कन लगा दिया गया था। ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस का दावा है कि मृतक महिला का नाम तमन्ना था। उसकी उम्र 27 साल थी। वह बिहार की रहने वाली थी। उसने अपने पति अफरोज को छोड़ दिया था। इसके बाद एक रिश्तेदार इंतेकाब के साथ बेंगलुरु भाग आई थी। दोनों यहीं रह रहे थे।
तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच लापता
अफरोज के कहने पर उसक भाई कमाल ने 12 फरवरी को अपने दोस्तों की मदद से तमन्ना की हत्या कर दी। इसके बाद कमल और उसके दोस्तों ने 13 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर एक ड्रम में शव को छोड़ दिया। कमल ने एक ऑटोरिक्शा में यात्रा की थी। इसके फुटेज भी मिले थे। जिसके जरिए उन्हें ट्रैक किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार किया गया है और पांच अन्य लापता हैं।
छह दिसंबर को पहली बार मिला था ड्रम में शव
पुलिस का कहना है कि इसी तरह ड्रम में शव मिलने का पहला मामला 6 दिसंबर को सामने आया था। उस वक्त ट्रेन में ड्रम में शव मिला था। इसके बाद 4 जनवरी को बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर एक और शव मिला था। इनमें से किसी भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पिछले मामलों से कोई लेना देना नहीं
पुलिस ने पिछले ‘ड्रम’ हत्याओं या सीरियल किलर की किसी भी भूमिका से किसी भी तरह की कड़ी से इनकार किया। रेलवे पुलिस अधिकारी सोमलता ने कहा, इस मामले का पिछले दो मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। अभी तक, हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे पता चले कि कोई सीरियल किलर शामिल है।
सुरजेवाला ने भाजपा को यूं घेरा
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बैंगलोरियों तारीखें याद रखें! रेलवे स्टेशनों पर ड्रम /बैरल में 3 महिलाओं की लाशें मिलीं। कानून और व्यवस्था विफल हो गई है। सिलसिलेवार हत्याएं।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
7 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
7 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
8 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
9 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
12 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
15 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines