Ranya Rao Gold Smuggling Case : दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जज ने पूछा कि आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई। इस पर एक्ट्रेस रान्या राव ने कांपती आवाज में DRI के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद अदालत ने एक्ट्रेस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अदालत ने सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस रान्या राव से सवाल जवाब किए। जज ने पूछा- क्या DRI की हिरासत में आपको कोई परेशानी तो नहीं हुई। इस पर एक्ट्रेस के आंखों से आंसू निकल गए। उन्होंने रोते हुए अदालत को बताया कि डीआरआई के अफसरों ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया। अफसरों ने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं।
यह भी पढ़ें : Ranya Rao के साथ हुआ फिजिकल एब्यूज, गोल्ड स्मगलिंग केस में DRI का चौंकाने वाला खुलासा
गालियां देते थे अधिकारी : एक्ट्रेस
फिर अदालत ने पूछा- क्या आपको चिकित्सा उपचार मुहैया कराया गया था। रान्या राव ने कांपती आवाज में इस सवाल का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैं डीआरआई के सवालों के जवाब नहीं देती थी, मुझे गालियां देते थे और धमकाते थे। अधिकारी कहते थे कि अगर तुम जवाब नहीं दोगी तो तुम्हें पता है कि क्या होगा?
किसी अधिकारी ने नहीं मारा : रान्या राव
इस पर जज ने एक्ट्रेस से कहा कि तुम सिर्फ इस सवाल का जवाब दो कि तुम्हें मेडिकल इलाज मिला था या फिर थर्ड-डिग्री देकर पूछताछ की गई? इस पर रान्या राव ने कहा कि मुझे किसी अधिकारी ने नहीं मारा, लेकिन मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब तुम्हें अपने वकील से मिलने के लिए आधे घंटे मिले थे तो उन्हें ये बात क्यों नहीं बताई। इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर क्यों नहीं की?
24 मार्च तक जेल में रहेंगी एक्ट्रेस रान्या राव
एक्ट्रेस के आरोप पर डीआरआई के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि रान्या राव जांच में सहयोग नहीं करती थीं और किसी भी सवाल का जवाब भी नहीं देती थीं। जब एक्ट्रेस को सबूत दिए गए तो भी वह चुप रहीं। सुनवाई के बाद अदालत ने सोना तस्करी मामले में एक्ट्रेस रान्या राव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह 24 मार्च तक जेल में रहेंगी।
यह भी पढ़ें : सस्ता सोना, टैक्स कम; इंडिया से नजदीकी… दुबई कैसे बन गया भारतीय तस्करों के लिए पसंदीदा शहर?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
38 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
44 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines