Bengal Raj Bhavan Fines TMC MLAs: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने टीएमसी के 2 विधायकों पर जुर्माना लगाया है। विधायकों ने सोमवार को बताया कि उन्हें राजभवन की ओर से 2 ई-मेल मिले हैं जिनमें शपथ ग्रहण की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए 500 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है। बता दें कि विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने 5 जुलाई को विधानसभा में 2 विधायकों शपथ दिलाई थी। इन दो विधायकों में रयान हुसैन सरकार और सायंतिका बनर्जी शामिल थे। जबकि शपथ के लिए राजभवन ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी को नियुक्त किया था। ऐसे में इस मामले में राजभवन और सरकार आमने-सामने आ गए थे।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार टीएमसी विधायक रयान हुसैन सरकार ने कहा कि ईमेल में दोनों विधायकों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों के विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में उपस्थित रहने से संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन हुआ है। वहीं इस मामले में विधायक सायंतिका बनर्जी ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें ईमेल दिखाया है।
ये भी पढ़ेंः चीन की ‘गंदी’ और शातिर चाल; लद्दाख में पैंगोंग लेक पर बना दिया ब्रिज, क्या है प्लानिंग!
हम नहीं भरेंगे जुर्माना
विधायक सायंतिका ने कहा कि विधानसभा स्पीकर का कार्यालय इस मामले को देख रहा है। लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले विधानमंडल में शपथ लेने के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में सत्र में भाग लेने पर हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वे विधानसभा सत्र में भाग लेती रहेंगी। हालांकि उन्होंने जुर्माना भरने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अनुचित काम नहीं किया है। वहीं राजभवन के सूत्रों की मानें तो संबंधित विधायकों को ईमेल भेजे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले को लेकर बातचीत नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ेंः MLC चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने वाले विधायकों पर गिरेगी गाज, टिकट काट सकती है कांग्रेस
इसलिए हुआ विवाद
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार और राज्यपाल बोस के बीच टकराव जून के दूसरे सप्ताह में शुरू हुआ था, जब राज्यपाल ने दोनों विधायकों को शपथ समारोह के लिए राजभवन आने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके चलते टीएमसी ने घोषणा की कि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines