Bengal Human Trafficking, कोलकाता: पश्चिम बंगाल से देह व्यापार में लिप्त लोगों की सीनाजोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर में और औरतों को बुलाकर उनसे गंदा धंधा कराती है। इस गैरसामाजिक हरकत का जब मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो संबंधित महिला और उसके साथी गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने गोलीबारी कर दी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
वाकया बीते गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके में घटित हुआ है। पुलिस के मुताबिक जियाला गांव की एक महिला अपने घर में बाहर की महिलाओं को बुलाकर उनसे गंदा काम कराती है। ग्रामीणों ने पहले भी कई बार इस हरकत का विरोध किया था, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। ये असामाजिक हरकतें लगातार ऐसे ही चल रही हैं। इसी बीच गुरुवार देर रात जब उन्होंने जब संबंधित महिला को एक बार फिर से इस काम से रोकने की कोशिश की तो उसने अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया।
यह भी पढ़ें: बेटी ने कहा- मुझे भाई चाहिए, राखी बांधनी है; मां-बाप ने कर लिया नवजात का अपहरण
ग्रामीणों का आरोप है कि इस हरकत का विरोध किए जाने पर आरोपियों ने लगभग 10 राउंड फायरिंग कर डाली। उधर, दहशत की इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला के घर में तोड़फोड़ की और वहां ताला लगा दिया। इस बारे में गांव के पंच दुलाल दास ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
<
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
16 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines