Bengal BJP Protest: पश्चिम बंगाल भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डेंगू को लेकर ममता सरकार के खिलाफ आज अनोखा प्रदर्शन किया। मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नेताओं को हाथों में पोस्टर और मच्छरदानी के साथ तृणमूल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते देखा जा सकता है।
इस महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वे डॉक्टरों की एक केंद्रीय टीम को बंगाल भेजें। उन्होंने पत्र में कहा था कि राज्य में इस साल डेंगू के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने पत्र में कहा था, “मैं आपसे स्थिति की निगरानी करने और संकट के इस समय में राज्य सरकार का मार्गदर्शन करने के लिए डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध करता हूं।”
शुभेंदु ने ममता सरकार पर बोला हमला
मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला बोला। समाचार एजेंसी ANI के हवाले से कहा, “स्वास्थ्य मंत्री सदन (विधानसभा) में नहीं आते हैं। स्वास्थ्य और गृह विभागों पर कोई चर्चा नहीं होती है, वे सवाल नहीं उठाते हैं।”
बता दें कि राज्य में इस साल डेंगू के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। 2022 के पहले 26 हफ्तों में दर्ज किए गए डेंगू के मामले पिछले चार साल में सबसे ज्यादा थे। इस महीने यानी नवंबर के शुरुआत तक राज्य में डेंगू के 5,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
संबंधित खबरें
'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 hr agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
2 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
2 hrs agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
2 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
10 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
11 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
12 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
12 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
13 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines