Beed School Children Fight Against Child Marriage: स्कूल की पोशाक पहने छात्र शांति से स्कूल के प्रांगण में जमा होते हैं। इसके बाद सभी सिर ऊंचा करके और हाथ ऊपर उठाकर एक साथ मराठी भाषा में सामूहिक शपथ लेते हैं। शपथ में वे कहते हैं कि हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी बाल विवाह में शामिल नहीं होंगे। हम कभी भी इस प्रथा का समर्थन नहीं करेंगे।
पूरे जिले में 5 लाख से अधिक बच्चे लेते हैं शपथ
प्रत्येक सोमवार को इस प्रकार का समारोह महाराष्ट्र के बीड जिले की 3 हजार 657 स्कूलों में होता है। जिसमें 5 लाख से अधिक बच्चे हिस्सा लेते हैं। बता दें कि बीड जिला महाराष्ट्र के सुखाग्रस्त इलाके मराठावाड़ा में आता है। अभियान का प्रभाव इतना है कि कई मुखबिर बच्चे भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। वे हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काॅल कर बाल विवाह रोकने में जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
इसी अभियान का हिस्सा बने एक छात्र ने बताया कि जब मेरी चचेरी बहन 13 साल की थी उसको शादी करने के लिए मजबूर किया गया। मुझे पता था कि मेरी बात मेरे माता-पिता नहीं सुनेंगे। इसलिए मैंने अपने दोस्त की मदद से इसकी शिकायत प्रशासन से की। प्रशासन की मदद से मेरी बहन का बाल विवाह होने से रूक गया।
बच्चों को दिलाई जाती है 12 पंक्तियों की शपथ
जिले में नए जिला कलेक्टर दीपा मुधोल के चार्ज लेने के बाद निजी और सरकारी स्कूलों में यह शपथ अनिवार्य कर दी गई है। शपथ में 12 पंक्तियां होती है। यह कविता मूल रूप से धुले में महिला एवं बाल विकास अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए बनाई गई थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 में बाल विवाह रिकाॅर्ड करने के लिए 19 काॅल प्राप्त हुईं जो 2017-18 में बढ़कर 27 हो गईं। लेकिन 2018-19 इसकी संख्या घटकर 17 रह गईं। फिर 2019-20 एक बार फिर इसका आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया। कोविड महामारी के दौरान बाल विवाह की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली। 2020-21 में रिपोर्ट बढ़कर 41 और 2021-22 में 83 हो गईं। वहीं 2022-23 में बाल विवाह के 132 मामले सामने आए।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
26 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
55 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines