Bengalurus new traffic rule carpooling ban: कुछ लोग बढ़ती महंगाई के बीच तेल बचाने के लिए क्या कुछ खेल नहीं करते हैं। कुछ लोग पेट्रोल या डीजल का खर्चा निकालने के लिए कारपूलिंग का तरीका अपनाते हैं। लेकिन अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऐसा कुछ नहीं चलेगा। यहां पर कारपूलिंग को बैन कर दिया गया है। अगर कोई इस तरीके को अपनाता है, तो उसको 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। ये आदेश बेंगलुरु परिवहन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। टैक्सी ड्राइवरों की ओर से इस बाबत शिकायतें दी जा रही थीं।
यह भी पढ़ें-महिला कांस्टेबल का मर्डर, नाले में डेडबॉडी…कॉलगर्ल कनेक्शन, हेड कांस्टेबल ने दो साल छिपाया राज
शिकायत थी कि क्विक राइड और दूसरी ऐप्स से लगातार कारपूलिंग की जा रही है। जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मल्लिकार्जुन सी की ओर से भी आदेशों को लेकर पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नियम को तोड़ेगा, तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिसके तहत 10 हजार रुपये फाइन किया जा सकता है। वहीं, आरसी को भी छह महीने तक सस्पेंड किया जा सकता है। कारपूलिंग ऐप्स निजी कार वाले यूज नहीं कर सकते हैं। परिवहन विभाग इसे नियमों का उल्लंघन मानता है। क्योंकि यह कमर्शियल यूज के लिए नहीं है।
जानिए, क्या है कारपूलिंग?
आपको बता दें कि कार पूलिंग में निजी तौर पर कुछ लोगों को रास्ते में ट्रैवलिंग के लिए शामिल कर लिया जाता है। इनसे जो पैसा लिया जाता है, वह आमतौर पर पेट्रोल और डीजल की बचत निकालने के लिए यूज होता है। यानी आपस में मिलकर ट्रैवलिंग करने वाले लोग अपना खर्चा बचाते हैं। यह व्यवस्था कई शहरों में बढ़ती जा रही है। जिससे टैक्सी चालकों को घाटा हो रहा है। इस संबंध में टैक्सी यूनियन ने ही शिकायत की थी। जिसके बाद अब सरकार ने इस पर बैन लगाने का फैसला किया है।
कारपूलिंग वालों के तर्क अलग
कर्नाटक राज्य चालक परिषद के के सोमशेखर ने बताया कि कुछ ऐप्स के कारण उनको नुकसान हो रहा है। क्योंकि क्विक राइड, जूम आदि ऐप्स बिना लाइसेंस के ये सब कर रही हैं। वहीं, कारपूलिंग करने वाले कहते हैं कि ये सही व्यवस्था है। वे लोग ट्रैफिक भीड़ और ईंधन के खर्चे को कम करने के लिए ऐसा करते हैं। बेंगलुरु में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा वाहन हो चुके हैं। इनमें लगभग 74 लाख दोपहिया, साढ़े 23 लाख चार पहिया वाहन हैं।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में गोली
19 mins agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
8 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
9 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
11 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
15 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
18 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
20 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
21 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines