हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बहराइच में क्यों बिगड़े हालात? 5 पॉइंट्स में जानें A to Z तक पूरी कहानी

Bahraich Violence Latest Update: उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि यह हिंसा कैसे और क्यों शुरू हुई? यह सवाल अभी भी लोगों को कचोट रहा है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

Bahraich Violence Latest Update: उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला एक बार फिर से चर्चा में है। बहराइच में भेड़ियों के आतंक अभी पूरी तरीके से खत्म भी नहीं हुआ था कि अब यहां हिंसा की आग भड़क उठी है। बीते दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी की दूसरे समुदाय ने 22 साल के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई और सड़क पर प्रदर्शनकारियों का हुजूम जुट गया। कई दुकानों और घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। मगर ज्यादातर लोग अभी तक पूरी घटना से अंजान हैं। तो आइए शुरू से समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

डीजे के गाने पर जताई आपत्ति

स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार को महसी तहसील के महराजगंज कस्बे से मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। सड़कों पर जश्न का माहौल था। हर कोई भक्ति के रंग में डूबा डीजे पर ठुमके लगा रहा था। इसी बीच जुलूस गैर हिंदू इलाके से गुजरा। दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे में बज रहे गानों पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया। गाना बंद करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस को क्यों नहीं मिल सकती लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी? जानें कैसे ऑपरेट करता है पूरा गैंग?

युवक को मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काफी देर की बहसबाजी और गाली गलौज के बाद दूसरे समुदाय के लोग पथराव करने लगे। दोनों गुटों में छिड़ी झड़प पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान जुलूस में भगदड़ मची और मौके का फायदा उठाकर दूसरे समुदाय के लोगों ने 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्रा को पकड़ लिया। आरोपी रामगोपाल को अपने घर में ले गए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

मौत पर भड़के लोग

जुलूस में मौजूद लोगों को जब इस बात का पता चला तो रामगोपाल को लेकर सभी मेडिकल कॉलेज भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामगोपाल की मौत से लोगों का गुस्सा भड़क उठा और वो हिंसा पर उतरू हो गए। विसर्जन यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बहराइच में कल से चल रही यह हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

क्या बोले सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। सीएम योगी का कहना है कि माहौल खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपद्रवियों की पहचान करके उनपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मगर इसके बावजूद बहराइच में हालात काबू से बाहर हो गए हैं। इस हिंसा में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

30 से ज्यादा दंगाई गिरफ्तार

सीएम योगी के आदेश के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। बहराइच में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं यूपी के एडीजी अमिताभ यश हाथ में पिस्टल लिए बहराइच की सड़कों पर निकल पड़े हैं। यूपी पुलिस ने अभी तक 30 से ज्यादा दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी को लगा बड़ा झटका! ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी लता गिरफ्तार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें