नई दिल्ली: पांच साल तक के बच्चों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर प्रदान करते हुए बाल आधार योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाने की उम्मीद जताई गई है। बताया गया है कि इसके तहत 16 मिलियन कार्ड जारी किए गए हैं। इससे बच्चों को भी पूर्वस्कूली स्तर पर अफने लाभों के लिए हकदार बनाया जा सकेगा।
UIDAI रजिस्ट्रार जनरलों के साथ गठजोड़ करना चाहता है, जो नामांकन एजेंट बन सकते हैं। इससे जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आधार संख्या प्रदान की जा सकेगी। इस आधार कार्ड में जानकारी पांच साल की उम्र के बाद अपडेट करी जाएगी। उसी के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया था और इसे एक सफलता के रूप में देखा गया।
मामले से वाकिफ एक अधिकारी ने कहा, ‘लाभ यह है कि जन्म के समय बच्चों की एक विशिष्ट पहचान होगी, जिससे उन्हें उन लाभों को पाना आसान हो जाएगा जिनके वे प्रीस्कूल स्तर पर हकदार हो सकते हैं। इससे वे कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, एक बार जब बच्चा पांच साल का हो जाता है तो आधार को फिर से सत्यापित किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई डुप्लीकेशन नहीं है।’
अधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं से जुड़े लोगों सहित लगभग आठ करोड़ आधार से संबंधित लेनदेन प्रतिदिन किए जाते हैं। सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून में एक विवाद तब पैदा हो गया था जब कहा गया कि आधार के बिना बच्चे स्कूलों में गर्म पके भोजन के लिए पोषण योजना के तहत लाभ प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
'सिर्फ ज्ञानेश के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया: CJP
3 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
35 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines