B.Sudershan Reddy: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया ब्लॉक ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन से पहले सुदर्शन दिल्ली के संविधान सदन पहुंचे थे, जहां उन्होंने राहुल गांधी, खड़गे समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘जब सड़क खामोश होती है, सदन आवारा होती है’। उन्होंने तेलंगाना में जाति जनगणना को लेकर भी अपनी राय रखी है। बिहार में मौजूदा संकट पर भी चिंता जताते हुए कहा कि ये संविधान के लिए बड़ा खतरा है। आज बी. सुदर्शन रेड्डी वीपी पद के चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे।
जमकर की राहुल की सराहना
इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने कहा, ‘जब सड़क खामोश होती है, सदन आवारा होती है’। वे बोलें- ‘राहुल गांधी वो नेता हैं जो सड़कों को खामोश नहीं रहने देते हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, न्याय योजना और युवाओं के मुद्दों पर उनके रुख की तारीफ करते हुए कहा कि देश को ऐसे ही साहसी और संवेदनशील नेतृत्व की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के आरोपों का भारत ने दिया जवाब, विदेश मंत्रालय ने दो टूक कही ये बात
SIR मुद्दे पर कही बड़ी बात
रेड्डी में बिहार में चल रहें मतदाता सूची के विषय पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान आम आदमी का एकमात्र साधन होता है। अगर इसे छीनने का प्रयास किया जाएगा तो ये लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने वयस्कों के मताधिकर के लिए भी राय दी है।
आज भर सकते हैं नामांकन
इंडिया गठबंझन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में आज सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रह चुके बी. सुदर्शन रेड्डी आज दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता, सांसद और कई सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- ‘नीतीश कुमार को ब्लैकमेल करने के लिए…’, नए विधेयक को लेकर तेजस्वी यादव का हमला
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines