Atul Subhash Missing Son Update: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस और अतुल के परिवार के सामने एक बड़ा सवाल गहरा गया है कि अतुल का 4 साल का बेटा कहां है? यह सवाल अतुल के पिता पवन कुमार मोदी ने उठाया और पुलिस से सवाल किया कि वह निकिता से पूछे कि उनका पोता कहां है? वह उनकी कस्टडी चाहते हैं, क्योंकि पिता की मौत हो चुकी है। मां जेल पहुंच गई है तो बेचारे बच्चे का क्या होगा?
मां-बाप के बाद बच्चा दादा-दादी का होता है, इसलिए उसकी कस्टडी दे दें। वहीं पुलिस ने जब निकिता ने बच्चे के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। अतुल की मौत के 10 दिन बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं है। निकिता की मां और भाई भी जेल में हैं। निकिता पेइंग गेस्ट में अकेली मिली तो फिर बच्चा किसके साथ है? पवन कुमार मोदी ने पोते की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कोई अनहोनी होने का डर जताया। वहीं पुलिस अब अतुल-निकिता के बेटे की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:Atul Subhash को लेकर 3 चौंकाने वाले खुलासे, जानें पुलिस पूछताछ में पत्नी निकिता ने क्या बताया?
दादा-दादी से मिलने नहीं देती थी पोते को
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतुल के छोटे भाई विकास ने पुलिस से सवाल किया। पुलिस ने निकिता से पूछा तो उसने कहा कि वह सुरक्षित है। रिश्तेदारों के पास है और वे उसकी देखभाल कर रहे हैं। वहीं अतुल के भाई विकास का कहना है कि उन्हें निकिता और उसके रिश्तेदारों पर भरोसा नहीं है। जिस दिन से अतुल की मौत हुई है, उसके बेटे को देखा तक नहीं है। कहीं निकिता ने उसे भी तो नुकसान नहीं पहुंचाया।
पवन कुमार मोदी ने कहा कि उन्हें डर सता रहा है। पोते का पता नहीं वह किस हाल में है और कहां है? आज तक पोते को सिर्फ वीडियो कॉल में देखा, कभी गोद में उठाकर नहीं देखा, क्योंकि निकिता हमें उससे मिलने नहीं देती थी। अब इतना कुछ होने के बाद उसकी सुरक्षा की चिंता है। पवन और निकिता दोनों मेट्रिमोनियल साइट पर मिले थे और बातचीत आगे बढ़ी तो परिजनों ने मिलकर शादी तय कर दी। अप्रैल 2019 में उनकी शादी हुई, लेकिन एक साल बाद ही निकिता अतुल से अलग होकर गुरुग्राम में रहने लगी।
यह भी पढ़ें:Atul Subhash के आरोपी पुलिस के हाथ कैसे लगे? निकिता की एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
49 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines