Atul Subhash Case: अतुल सुभाष सुसाइड मामले में जांच के लिए बेंगलुरु पुलिस बुधवार रात को जौनपुर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इंजीनियर की पत्नी निकिता की मां निशा और भाई अनुराग घर से निकल गए। इस दौरान पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, वे बाइक पर बैठकर निकल गए। बता दें कि इंजीनियर के भाई विकास कुमार ने बेंगलुरु के स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस जांच करने के लिए यहां पहुंची थी।
वहीं इस मामले में एसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अब तक हमसे संपर्क नहीं किया है। मामले में निकिता के चाचा सुशील सिंघानिया ने कहा पिछले 3 साल से मुकदमा चल रहा है। अब अचानक क्या हो गया? वीडियो में जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसका जवाब निकिता की ओर से जल्द दे दिया जाएगा। हमें कोर्ट पर भरोसा है। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच को हर एंगल से समझे जाने की बात कही है।
घर से भागते नजर आए मां-बेटे
देर रात साढ़े 11 बजे मौका देख निशा सिंघानिया और अनुराग घर से भागते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इससे पहले बुधवार को मीडियाकर्मी जब निकिता के घर पहुंचे तो निकिता के भाई अनुराग और मां निशा सिंघानिया ने उनसे बात करने से साफ मना कर दिया।
ये भी पढ़ेंः Atul Subhash Case: गुजारा भत्ता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तय किए 8 नियम, सभी अदालतों को सलाह
बता दें कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले 34 साल के इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया। उनका 24 पन्नों का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो मिला है। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने किस प्रकार से पत्नी के झूठे मुकदमों का सामना किया और प्रताड़ना झेली। इस दौरान उन्होंने जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज पर भी आरोप लगाए।
उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि मेरे जैसे लोगों के पैसों से ही ये अदालत, पुलिस और पूरा सिस्टम चलता है। ये लोग मुझे और मेरे परिवार के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी परेशान करते हैं।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines