Mizoram Assembly Elections 2023 : कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा 2023 चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि कांग्रेस ने 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होने वाला है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज मिजोरम में आइजोल पहुंचे हुए हैं, इस बीच यह घोषणा हुई है। लिस्ट में पांच में से चार मौजूदा विधायकों को आगामी चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। पलक विधानसभा सीट पर विधायक केटी रोखाव की जगह आईपी जूनियर नाम के नए उम्मीदवार को मौका दिया गया है। सूची में अन्य उम्मीदवारों में मिजोरम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालसावता आइजोल पश्चिम-III (ST) सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी नेता लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल नॉर्थ-आई (ST) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
दो महिला उम्मीदवारों को टिकट
कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं, अल्पसंख्यक चकमा समुदाय के दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वे पश्चिम तुपी सीट के लिए मौजूदा विधायक निहार कांति चकमा और तुइचोवांग सीट के लिए हर प्रसाद चकमा हैं।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
49 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
56 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines