Assembly Election Result 2023 Vidhan Sbha Chunaw Ka Result Live: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं तेलंगाना में बीआरएस को बड़ा झटका लगा है।
तेलंगाना चुनाव की तस्वीर
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस बार कांग्रेस की बहार आती हुई दिख रही है। वहीं राष्ट्रीय नेता बनने के आकांक्षी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के लिए यह चुनाव ‘दूसरी सीट’ पर कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ रहे हैं तो अपनी पारंपरिक सीट पर अब बीजेपी दूसरे स्थान पर आ रही है और केसीआर यहां अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं। तेलंगाना में अब तक दो बार मुख्यमंत्री बने हैं, और दोनों ही बार केसीआर गजवेल (Gajwel) से जीतकर सत्ता में पहुंचे। इस बार उन्होंने एक और सीट कामारेड्डी से चुनावी ताल ठोंकी, लेकिन यह फैसला भी गलत साबित होता दिख रहा है।
मध्य प्रदेश चुनाव की तस्वीर
सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी सीट बुधनी से 50,996 वोटों से आगे चल रहे हैं। रुझानों के बीच मध्य प्रदेश के सीएम हाउस में बेहद भावुक नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एमपी में बड़ी सीट की बात की जाए तो दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर और बसपा प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया में कड़ा मुकाबला चल रहा है। वहीं ग्वालियर दक्षिण की बात की जाए तो भाजपा उम्मीदवार नारायण सिंह कुशवाह करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
राजस्थान चुनाव की तस्वीर
राजस्थान में भाजपा को 113 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा सीट से 51,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वसुंधरा राजे ने पिछले चुनाव में 34 हजार 980 वोटों से कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को हराया था।
वहीं राजस्थान की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट बढ़त बनाए हुए हैं।
छत्तीसगढ़ चुनाव की तस्वीर
छत्तीसगढ़ चुनाव की बात करें तो प्रदेश में रुझानों के मुताबिक, अभी तक भाजपा की सरकार आती हुई दिख रही है। राज्य में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। वहीं इस बार कांग्रेस को 32 सीटों से संतुष्ट होना पड़ेगा। बता दें कि बघेल सरकार के 13 से 9 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
ECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
11 mins agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
9 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
11 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
12 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
12 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
13 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
14 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
16 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
16 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines