असम के करबी आंगलोंग जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अंधविश्वास और डायन से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, यहां कुछ लोगों ने टोना-टोटका करने के शक में एक दंपती को जिंदा जला दिया. यह घटना मंगलवार रात हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले दंपती पर उनके ही घर में धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फिर उनके घर में आग लगा दी. आग के कारण दोनों पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 43 वर्षीय गार्दी बिरोवा और मीरा बिरोवा जिनकी उम्र 33 साल बताई जा रही है…. के रूप में हुई है.
वहीं, पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दंपती पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाया और उनके कारण गांव और आस-पास के इलाके में बुरी घटनाएं हो रही थी. इसी अंधविश्वास के कारण गांव के कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए इस खौफनाक घटना का अंजाम दिया.
जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को मिली तो तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
इस घटना को लेकर अधिकारियों का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि यह इलाका अभी भी अंधविश्वास और अफवाहों के जोरदार प्रभावों से घिरा हुआ है. यहां के लोग झूठी मान्यताओं पर आज भी भरोसा करते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है.
इस दौरान पुलिस ने साफकहा है कि डायन प्रथा और चुड़ैल बताकर किसी महिला या किसी पुरुष को प्रताड़िता करना जुर्म है. इसमें कोई भी शामिल हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी.
अफवाहों पर न दें ध्यान- पुलिस
इस घटना कसे पहले भी असम में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. राज्य सरकार ने डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद भी यहां ऐसी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रशासन ने लोगों ने से अपील की है वे अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहे और किसी भी शक की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines