हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mark Zuckerberg के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कड़ा जवाब, कहा- 'नहीं हारी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार'

Ashwini Vaishnaw fact-checks Mark Zuckerberg over India polls remark: केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कोविड में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त भोजन और 220 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगवाया।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw fact-checks Mark Zuckerberg over India polls remark: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, पॉडकास्ट में जुकरबर्ग ने कोविड​​​​-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के बाद दुनिया भर के सरकारों पर लोगों के विश्वास की कमी आई थी। उन्होंने कहा कि लोगों के इस असंतोष ने दुनिया भर में चुनाव परिणामों को भी प्रभावित किया।

मार्क ने अपने बयानों में 2024 में दुनिया भर में हुए चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी सत्तासीन लोग हार गए। उन्होंने दावा कि इंडिया में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी हार गई। अब इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया अकाउंट X पर उन्होंने मार्क को कड़ा जवाब दिया है।

जुकरबर्ग का दावा गलत, भारत में लोगों ने फिर जताया एनडीए पर भरोसा

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट कर कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने 2024 के चुनावों में 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि इंडिया के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए में अपने विश्वास की पुष्टि की। जुकरबर्ग का दावा है कि 2024 के चुनावों में भारत सहित अधिकांश मौजूदा सरकारें कोविड के बाद हार गईं, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है।

विज्ञापन

तीसरी बार हुई पीएम मोदी की जीत, जनता के विश्वास का है प्रमाण 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कोविड में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त भोजन और 220 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगवाया। पीएम मोदी ने कोविड के दौरान दुनिया भर के देशों को सहायता से लेकर भारत को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की निर्णायक तीसरी बार की जीत सुशासन और जनता के विश्वास का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें: Steve Jobs की पत्नी क्यों नहीं छू सकीं शिवलिंग? काशी विश्वनाथ से सामने आई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola