ASEAN India Summit 2023, PM Modi in Jakarta speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN India Summit 2023) में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास-भूगोल भारत और एशिया को जोड़ते हैं। यहां पीएम मोदी ने हिंदी में अपना भाषण दिया।
जानकारी के मुताबिक, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साझा मूल्यों के साथ-साथ बहुध्रुवीय दुनिया में क्षेत्रीय एकता, शांति, समृद्धि और आपसी विश्वास भी हमें एक साथ बांधते हैं। एशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है। भारत एशिया की केंद्रीयता और भारत-प्रशांत पर एशिया के दृष्टिकोण का समर्थन करता है। भारत की भारत-प्रशांत पहल में एशिया एक प्रमुख स्थान रखता है।
पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट
उधर, शिखर सम्मेलन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि जकार्ता में आयोजित पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। हमने मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा की।
पीएम मोदी को सह-अध्यक्ष बनाने पर जकार्ता के राष्ट्रपति को बधाई
जकार्ता में ASEAN India Summit 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने भारत-आसियान मैत्री दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया। हमारी साझेदारी चौथे दशक में पहुंच चुकी है, जो हमारे लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करूंगा। मैं इसके आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को बधाई देना चाहता हूं।
विकास का केंद्र है आसियान
पीएम मोदी ने नियम-आधारित पोस्ट-कोविड विश्व व्यवस्था के निर्माण और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने का भी आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सदस्यों को गौर करने के लिए कहा। पीएम मोदी ने समूह के नेताओं से कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक पर आसियान दृष्टिकोण का समर्थन करता है। पीएम मोदी ने आसियान को विकास का केंद्र बताते हुए कहा कि यह वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अनिश्चितता के माहौल में भी हमारा सहयोग बढ़ा
बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है। यह हम सभी की सदी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के माहौल के बावजूद ‘हमारे आपसी सहयोग’ में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का केंद्रीय स्तंभ है। इस दौरान पीएम ने एक और फोटो पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि जकार्ता में रह रहे भारतीय ने उनका अविस्मरणीय स्वागत किया। बता दें कि यहां भाग लेने के लिए पीएम मोदी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी जकार्ता से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
भारतीय दूतावास खोलने की घोषणा
न्यूज एजेंसी एजेंसी के अनुसार, जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने डिली, तिमोर-लेस्ते में एक भारतीय दूतावास स्थापित करने की घोषणा की है। इस फैसले का तिमोर लेस्ते और आसियान सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि तिमोर लेस्ते पूर्ण सदस्य बनने से पहले 2022 में एक पर्यवेक्षक के रूप में आसियान में शामिल हुआ था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
9 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines