Asaduddin Owaisi On BJP-RSS: हैदराबाद सासंद ओवैसी ने कहा है कि अब समय आ गया है कि सावरकर और गोडसे की संतानों को भगाया जाए। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान AIMIM सासंद ने ये बातें कही।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर (हिंदू राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा के विकासकर्ता) और नाथूराम गोडसे (महात्मा गांधी के हत्यारे) चले गए, लेकिन उनके बच्चे अभी भी यहां हैं। अब उन्हें भगाने का समय आ गया है।
ओवैसी ने ये भी कहा कि 17 सितंबर, 1948 को निज़ाम के शासन के तहत हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में विलय में RSS की कोई भूमिका नहीं थी। इसके बाद ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रियासत के विलय के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। भारतीय संघ के साथ हैदराबाद राज्य का विलय बिना रक्तपात के हुआ था।
अमित शाह ने क्या कहा था?
केंद्र के ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के आधिकारिक समारोह में बोलते हुए, अमित शाह ने कहा था कि ये सरदार पटेल ही थे, जिन्होंने ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत का पालन करते हुए, हैदराबाद पुलिस कार्रवाई की योजना बनाई और निज़ाम की रजाकार सेना को बिना रक्तपात के आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया।
ओवैसी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद पंडित सुंदरलाल के नेतृत्व में एक समिति ने हैदराबाद राज्य का दौरा किया था। ओवैसी ने कहा कि रिपोर्ट में पंडित सुंदरलाल ने कहा कि 20 हजार से अधिक मुस्लिम मारे गए। हैदराबाद का एकीकरण बिना रक्तपात के संभव हो सकता था, लेकिन यह तत्कालीन शासकों की गलती थी।
ओवैसी ने कहा कि आज अमित शाह ने कहा कि बिना खून का एक कतरा बहाए हैदराबाद राज्य का एकीकरण किया गया। अमित शाह आप झूठ बोल रहे हैं। जिस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 18 सितंबर 1948 को अपने भाषण में झूठ बोला था कि कोई खून-खराबा नहीं हुआ था, क्या अमित शाह ने जो कहा वह झूठ है। पंडित सुंदरलाल की रिपोर्ट नेहरू के झूठ को साबित करती है।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में घिरे
6 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
37 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines