Anurag Thakur cancelled visit to China for Asian Games: 19वें एशियन गेम्स में भारत के तीन खिलाड़ियों को एंट्री नहीं देने के कारण चीन और भारत के बीच विवाद खड़ा हो गया है। भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। विदेश मंत्रालय ने चीन की भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा है कि भारत अधिवास या जातीयता के आधार पर अपने नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को अस्वीकार करता है।
मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर डाला कि चीन की हरकतें एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन करती हैं।
कल शनिवार से शुरू हो रहा एशियन गेम्स
19वां एशियाई खेल चीन के हांगझाउ शहर में 23 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू एथलीट्स हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन चीन ने वीजा और एंट्री देने से इंकार कर दिया।
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के वुशू एथलीटों को वीजा देने से इनकार करने की निंदा की है।
अब यह मुद्दा सरकार से सरकार के बीच का
ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि हमने गुरुवार को वर्किंग ग्रुप के साथ भी बैठक की थी और ये मुद्दा उठाया था। वे इस मुद्दे को चीनी सरकार के पास ले जा रहे हैं तो हम भी इसे सरकार के पास ले जा रहे हैं। अब यह सरकार से सरकार के बीच का मामला है। हम इसमें ओसीए की ओर से हैं।
चीन बोला- वीजा पहले मिल चुका है
एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) के एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष वेई जिजहोंग ने दावा किया कि भारतीय एथलीटों को चीन में एंट्री के लिए वीजा दे दिया गया है। ये वीजा पहले ही मिल चुका है। चीन ने किसी भी वीजा से इंकार नहीं किया है। दुर्भाग्य से इन खिलाड़ियों ने वीजा को स्वीकार नहीं किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के अधिकारियों ने टारगेट करते हुए अरुणाचल प्रदेश राज्य के एथलीटों को वीजा और एशियाई खेलों में एंट्री देने से इंकार कर दिया। यह खिलाड़ियों के साथ भेदभाव है। भारत निवास या जातीयता के आधार पर भेदभाव रवैये को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।
विदेश प्रवक्ता ने कहा कि बागची ने कहा कि चीनी कार्रवाई के खिलाफ विरोध के प्रतीक के रुप में केंद्रीय खेल मंत्री ने एशियाई गेम्स के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
यह भी पढ़ें: बिलकिस बानो मामला: समय पूर्व रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उपजे सवाल!
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines