Ankit Baiyanpuria With PM Narendra Modi : गांधी जयंती से एक दिन पहले रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें अंकित बैयनपुरिया ने भी श्रमदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसके बाद लोगों में अंकित बैयनपुरिया को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है, लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।
कौन हैं अंकित बैयनपुरिया?
अंकित, सोनीपत के रहने वाले हैं और फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं, उन्होंने देसी और पारम्परिक तरीकों को अपनाकर अपनी अच्छी सेहत बनायी है। अंकित तब चर्चा में आए, जब उन्होंने इस साल अपनी मानसिक दृढ़ता और आत्म-अनुशासन को बढ़ाने के लिए 75 ‘हार्ड चैलेंज’ की डिमांड की थी।
स्वस्थ भारत के प्रयास जारी
सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए मोदी ने एक्स पर लिखा, आज पूरा देश स्वच्छता पर ध्यान दे रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया। स्वच्छता के अलावा, हम फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं, यह प्रयास स्वस्थ भारत के बारे में बताता है।
प्रकृति को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी
वीडियो में मोदी, अंकित से यह पूछते हुए सुने जा सकते हैं कि स्वच्छता मिशन उनकी फिटनेस में कैसे मदद करेगा। इस पर अंकित कहते हैं, अपनी प्रकृति को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर यह साफ रहेगी तो हम फिट रहेंगे।
इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं अंकित
साल 2022 की बात है, जब कुश्ती दंगल में अंकित के कंधे की हड्डी टूट गई थी, इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम का सहारा लिया और अपनी फिटनेस की यात्रा शुरू की। जब वह फिटनेस पर ध्यान दे रहे थे, उस दौरान उन्हें एंडी फ्रिसेला के ’75-डे हार्ड चैलेंज’ का पता चला। अंकित के 28 दिनों में 2.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए थे, फिलहाल इंस्टाग्राम पर अंकित के 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है वहां पर भी उनके 1.77 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
6 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
11 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines