हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी घटना

विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को विशाखापत्तनम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। बता दें कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि बुधवार को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को 05:45 बजे निर्धारित प्रस्थान के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, क्योंकि बदमाशों की ओर से पथराव के कारण C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था।

और पढ़िए: श्रीनगर हवाई अड्डे के नजदीक उड़ानों को इस चीज से है खतरा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

जनवरी में भी वंदे भारत पर हुआ था पथराव

इससे पहले जनवरी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था। विशाखापत्तनम में कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

और पढ़िए – Today Headlines, 06 April 2023: हनुमान जयंती पर देशभर में अलर्ट, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

विज्ञापन

डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति के मुताबिक, ‘वंदे भारत ट्रेन जब मेंटेनेंस और ट्रेन चलाने के लिए विशाखापत्तनम पहुंची तो कुछ अज्ञात लोगों ने विशाखापत्तन स्टेशन पर पथराव किया। उन्होंने आगे कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola