Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दारसी के पास यात्रियों से भरी एक बस सागर नहर में गिर गई। हादसे में 7 साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आधी रात के आसपास 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सागर नहर में गिर गई। बस पोडिली से काकीनाडा से जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
दारसी सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का दारसी और ओंगोल अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
प्रकाशम एसपी मलिका गर्ग का कहना है कि बस एक शादी के रिसेप्शन के लिए पोडिली से काकीनाडा की ओर जा रही थी। बस एक कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नहर में गिर गई। इसमें सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
घायल बोले- ड्राइवर को आ रही थी झपकी
उधर, घायलों के मुताबिक बस के ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के शिकार मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हीना (7) के रूप में की गई है।
बस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
49 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines