Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार को सात मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक है। यह हादसा रागमपेटा गांव में हुआ। मजदूर यहां एक ऑयल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई कर रहे थे, तभी वे जहरीली गैस की चपेट में आ गए। खास बात यह है कि मरने वाले मजदूरों ने 10 दिन पहले ही फैक्ट्री में नौकरी जॉइन की थी।
टैंकर में एक-एक कर सभी हुए बेहोश
रागमपेटा गांव में अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री है। अफसरों के मुताबिक, गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास मजदूर फैक्ट्री के बंद पड़े टैंकर की जांच करने के पहुंचे। एक मजदूर सबसे पहले टैंकर में उतरा। जब उसने कुछ देर तक कोई हलचल नहीं की तो तीन अन्य मजदूर टैंकर में उतरे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो चीख-चिल्लाना शुरू कर दिया।
इसके बाद तीन और मजदूर टैंकर में उन्हें बचाने उतर गए। लेकिन सभी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। इसके बाद सभी मजदूरों को टैंकर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 6 को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सातवें की मौत इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद हुई।
इन मजदूरों की हुई जहरीली गैस से मौत
एक मजदूर शिवकुमार रेड्डी की हालत नाजुक है। उसे तमिलानाडु के वेलुरु रेफर किया गया है। मृतकों की शिनाख्त एम रमेश, जी गोविंदा स्वामी, बी रामचंद्र, ए रेडप्पा, आर बाबू, अय्यम रेड्डी पल्ले के केशव, बी वेंकट राजुलु के रूप में हुई है।
25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान
काकीनाडा की जिलाधिकारी कृतिका शुक्ला के आदेश पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। केस भी दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: Neha Singh Rathore: UP में का बा फेम नेहा राठौर की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्विट कर ये लिखा
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines