भारतीय सेना किसी भी तरह के संभावित खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से सचेत और सतर्क है। हाल ही में पाकिस्तान एक साथ हुए संघर्ष के बाद से भारतीय सेना लगातार सैन्य अभ्यास करते हुए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भारत हाई एल्टीट्यूड वाले हथियार के परीक्षण के लिए अंडमान एयरस्पेस को आज 3 घंटे (सुबह 7 बजे से 10 बजे तक) के लिए बंद किया गया था और शनिवार को भी इसी समय एयरस्पेस को बंद करने की योजना है, क्योंकि शनिवार को फिर परीक्षण होगा।
24 मई को भी बंद रहेगा एयरस्पेस
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाई एल्टीट्यूड वाले हथियार का परीक्षण करने के लिए शुक्रवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर हवाई क्षेत्र को तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। परीक्षण के लिए अंडमान हवाई क्षेत्र को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया था और शनिवार (24 मई) को भी इसी समय के लिए इसे बंद करने की योजना है।
3 घंटे बंद रहेगा एयरस्पेस
अंडमान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘शुक्रवार की तरह, शनिवार को भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर और आसपास का हवाई क्षेत्र तीन घंटे (सुबह 7 बजे से 10 बजे तक) के लिए बंद रहेगा।’ अधिकारी ने कहा कि बंद करने की योजना पहले से ही बना ली गई थी। उन्होंने कहा, ‘हमने 16 मई को NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया था और निर्देश दिया था कि 23 मई और 24 मई को किसी भी नागरिक विमान को अंडमान के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नोटम में उल्लेख किया गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में दोनों दिन 01:30 से 04:30 UTC (सुबह 7 बजे से 10 बजे तक) के बीच लगभग 500 किलोमीटर की सीमा तक एयरस्पेस बंद रहेगा।
हाई एल्टीट्यूड हथियार का सफल परीक्षण
अधिकारी ने शुक्रवार के परीक्षण की सफलता की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हमने आज हाई एल्टीट्यूड वाले हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और शनिवार को भी इसी तरह का परीक्षण किया जाएगा। यह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में एक नियमित अभ्यास है, क्योंकि हमने पहले भी इसी तरह के परीक्षण किए हैं।’
बता दें कि अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) भारत की एकमात्र सैन्य कमान है जिसमें तीनों सशस्त्र बल- सेना, नौसेना और वायु सेना शामिल हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार को हाई एल्टीट्यूड पर किए गए परीक्षण के दौरान किस विशिष्ट प्रकार के हथियार का परीक्षण किया गया, इसका खुलासा रक्षा अधिकारियों ने नहीं किया है।
अंतिम प्रमुख परीक्षण ब्रह्मोस मिसाइल से संबंधित था
जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में पिछली बार प्रमुख हथियार परीक्षण दिसंबर 2022 में किया गया था, जब भारतीय वायु सेना ने ब्रह्मोस वायु-प्रक्षेपित मिसाइल के विस्तारित-रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
31 mins agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
2 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
4 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
5 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
8 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines