हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात में अमूल दूध हुआ सस्ता तो मुंबई में बस, टैक्सी-ऑटो का किराया बढ़ा

Amul Milk Price : गुजरात में अमूल दूध सस्ता हो गया तो मुंबई में टैक्सी-ऑटो का किराया बढ़ गया। अमूल के दाम गिरने से दूध से बनने वाले उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं। साथ ही एक फरवरी से बस, टैक्सी-ऑटो के किराए बढ़ेंगे।

विज्ञापन
अमूल दूध हुआ महंगा। (File Photo)

Amul Milk Price : अमूल दूध को लेकर लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुजरात में अमूल दूध सस्ता हो गया। अमूल दूध के दाम एक रुपये प्रति लीटर सस्ते हो गए। इसे लेकर गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने इसकी जानकारी दी। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने बस, ऑटो और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया।

गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने अमूल दूध की कीमत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल टी स्पेशल 1 किलो पैक में दूध की कीमत में 1 रुपये की कमी की है। अमूल के दाम घटने के बाद अब दूध से बनने वाले उत्पादों की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है। आम लोगों पर दूध के दामों में गिरावट का असर पड़ेगा।

यह भी पढे़ं : Cheapest Milk: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! सस्ता दूध खरीदने के लिए हो जाएं तैयार

विज्ञापन

जानें कितना बढ़ा किराया?

महाराष्ट्र सरकार ने बस, टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ाने का ऐलान किया। बस के किराए में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जबकि ऑटो और टैक्सी के किराए 3 रुपये बढ़ाए जाएंगे। मुंबई में टैक्सी का बेसिक किराया 28 से 31 रुपये और ऑटो का बेसिक किराया 23 से 26 रुपये होगा।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : प्राइवेट पार्ट में खुद भरे कंकड़, लगाया बड़ा इल्जाम, युवती का खेल हुआ फेल

एक फरवरी से लागू होंगे नए किराए

विज्ञापन

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने किराए बढ़ाने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आधे दाम पर टिकट मिलते ही रहेंगे और बुजुर्ग फ्री में सफर कर रहेंगे। एक फरवरी से बढ़े हुए ये किराए लागू किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola